Sunday, December 9, 2012

क्या ला रहा है आने वाला वर्ष-2013

आप कहेंगे, कि  अभी तो आने वाले नए साल में पूरे तीन सप्ताह बाकी हैं, फिर अभी से नए साल की बात?
वो क्या है कि  जब कोई मेहमान आता है, और ढेर सारा सामान लेकर आपके दरवाजे पर खड़ा हो जाता है,तो एकाएक यही ख्याल आता है कि  इसे अब इतने सामान के साथ कहाँ ठहराएं। यदि थोड़ा पहले से पता हो तो व्यवस्था आसानी से हो जाता है।
इस साल माज़रा कुछ ऐसा ही है। ये साल बहुत कुछ लेकर आ रहा है। इसीलिए पहले से बताने का ख्याल आया। वैसे तो दुनिया में जितने ज्योतिषी, उतनी भविष्यवाणियाँ,फिर भी कुछ ख़ास बातें नोट कीजिये-
1. इस साल यूरोप के किसी देश में अब तक का विश्व का सबसे कम उम्र का व्यक्ति राष्ट्राध्यक्ष चुना जायेगा।
2. इस साल मिस इंडिया कोई फिल्मों में पहले से काम कर रही अभिनेत्री बनेगी।
3. इस साल शान्ति का नोबल प्राइज़ अज़रबैजान से मिलेगा।
4. इस साल कोई भारतीय व्यंजन कैलिफोर्निया में लॉन्च होकर ज़बरदस्त ढंग से लोकप्रिय होगा।
5. इस साल एक ऐसा नया देश अभ्युदित होगा जिसका राष्ट्रीय ध्वज क्रीम कलर का होगा।
6. इस साल अमेरिका की प्रथम महिला मिसेज़ ओबामा को कोई अंतरराष्ट्रीय सर्वोच्च सम्मान मिलेगा।
7. इस साल कोई दक्षिण अमेरिकी देश क्रिकेट में धमाकेदार एंट्री करेगा।
8. इस साल दुनिया की सबसे ऊंची इमारत के स्वामित्व के लिए बोली लगेगी, जिसमें देश के बाहर का व्यक्ति    सफल होगा।
9. इस साल एक नई संगीत शैली ईजाद होकर दुनिया में धूम मचाएगी।
10.इस साल मिस यूनिवर्स मोज़ाम्बीक से चुनी जाएगी।          

4 comments:

हम मेज़ लगाना सीख गए!

 ये एक ज़रूरी बात थी। चाहे सरल शब्दों में हम इसे विज्ञापन कहें या प्रचार, लेकिन ये निहायत ज़रूरी था कि हम परोसना सीखें। एक कहावत है कि भोजन ...

Lokpriy ...