प्रकाशित पुस्तकें
उपन्यास: देहाश्रम का मनजोगी, बेस्वाद मांस का टुकड़ा, वंश, रेत होते रिश्ते, आखेट महल, जल तू जलाल तू
कहानी संग्रह: अन्त्यास्त, मेरी सौ लघुकथाएं, सत्ताघर की कंदराएं, थोड़ी देर और ठहर
नाटक: मेरी ज़िन्दगी लौटा दे, अजबनार्सिस डॉट कॉम
कविता संग्रह: रक्कासा सी नाचे दिल्ली, शेयर खाता खोल सजनिया , उगती प्यास दिवंगत पानी
बाल साहित्य: उगते नहीं उजाले
संस्मरण: रस्ते में हो गयी शाम,
Monday, July 19, 2010
उन मासूमों की जाति कौन सी ?
पिछले महीने हम ग्रोव सिटी जा रहे थे .ला गार्डिया हवाई अड्डे से हमने डेटरोइट के लिए जहाज़ पकड़ा .वहां पहुंचकर हमें दो घंटे बाद दूसरा जहाज़ पिट्सबर्ग के लिए पकड़ना था.जब हम पिट्सबर्ग पहुंचे तो शाम होने को आगई थी.रस्ते के थाई और मलेशियन स्वादिष्ट भोजन के बाद भी अबतक भूख लग आई थी.पिट्सबर्ग से लिमोजिन कारें टेक्सी के रूप में चलती हैं.हम कुछ ही देर में ग्रोव सिटी पहुँच गए.यह एक छोटा सा बेहद सुन्दर क़स्बा था जहां कालेज व स्कूलों की अत्यंत शालीन क्लासिक इमारतें इसे एक धीर गंभीर शिक्षा केंद्र का रूप दे रही थीं.हम रात का खाना खाने के बाद पास के बाज़ार तक घूमना चाहते थे,पर शहर से हट कर बसे इस इलाके में उस समय टेक्सी मौजूद नहीं थी.होटल की मैनेजर युवती बहुत मिलनसार थी.उसने थोड़ी देर में ही हमें रास्ता सुझा दिया.वह बोली-मेरी एक मित्र अपनी कार में आपको घुमा देगी .उस महिला की कार में जाते हुए हम थोड़ी देर में ही उस से ऐसे मित्रवत हो गए मानो बरसों से उसे जानते हों.उसने हमें बताया कि उसे भारत से बड़ा लगाव है.वह कभी भारत देखना भी चाहती थी.हम ख़ुशी मिश्रित आश्चर्य से इसका कारण पूछने लगे.वह बोली-अभी हाल ही मेरी आंटी ने भारत के बच्चों को गोद लिया है.उनके कोई संतान नहीं थी,अब वह बच्चों को अमेरिका में पढ़ा रही हैं....मेरा मन उदास हो गया.बनाना रिपब्लिक के चमचमाते शो रूम पर जब गाड़ी रुकी ,मैं अपने मन के किसी सूने कोण से यह सोच रहा था कि भारत में जहाँ आरक्षण मांगने ,हड़ताल करने,पटरियां उखाड़ने,और अपनी अपनी जाति के नेताओं को वोट देने के लिए हर जाति अपने अपने वाशिंदों को गिनने में लगी है,ऐसे में ये नन्हे मासूम किस जाति में गिने जायेंगे?
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
शोध
आपको क्या लगता है? शोध शुरू करके उसे लगातार झटपट पूरी कर देने पर नतीजे ज़्यादा प्रामाणिक आते हैं या फिर उसे रुक- रुक कर बरसों तक चलाने पर ही...
Lokpriy ...
-
1. Abdul Bismillah 2. Abhimanyu Anat 3. Ajit Kumar 4. Alok Puranik 5. Amrit lal Vegad 6. Anjana Sandheer 7. Anurag Sharma"Smart ...
-
जिस तरह कुछ समय बाद अपने रहने की जगह की साफ़ सफाई की जाती है, वैसे ही अब यह भी ज़रूरी हो गया है कि हम अपने समय के शब्दकोषों की सफाई करें. ब...
-
जयपुर के ज्योति विद्यापीठ महिला विश्व विद्यालय की प्रथम वाइस-चांसलर,देश की प्रतिष्ठित वैज्ञानिक-शिक्षाविद प्रोफ़ेसर रेखा गोविल को "शिक्...
-
निसंदेह यदि कुत्ता सुस्त होगा तो लोमड़ी क्या,बिल्ली भी उस पर झपट्टा मार देगी। आलसी कुत्ते से चिड़िया भी नहीं डरती, लोमड़ी की तो बात ही क्या...
-
जब कोई किसी भी बात में सफल होता है तो उसकी कहानी उसकी "सक्सेज़ स्टोरी" के रूप में प्रचलित हो जाती है। लेकिन यदि कोई अपने मकसद...
-
धरा खिलखिला कर हंस पड़ी। लड़के ने बेहद संकोच से चोली धरा को पकड़ाई। धरा को ये देखना सुहा रहा था कि ज़मीन केवल उसकी ही डाँवाडोल नहीं हो रही है...
-
"राही रैंकिंग -2015" हिंदी के 100 वर्तमान बड़े रचनाकार रैंक / नाम 1. मैत्रेयी पुष्पा 2. नरेंद्र कोहली 3. कृष्णा सोबती 4....
-
इस कशमकश से लगभग हर युवा कभी न कभी गुज़रता है कि वह अपने कैरियर के लिए निजी क्षेत्र को चुने, या सार्वजनिक। मतलब नौकरी प्राइवेट हो या सरकारी।...
-
कुछ झिझकती सकुचाती धरा कोठरी में दबे पाँव घूम कर यहाँ-वहां रखे सामान को देखने लगी। उसकी नज़र सोते हुए नीलाम्बर पर ठहर नहीं पा रही थी। उसके ...
No comments:
Post a Comment