प्रकाशित पुस्तकें
उपन्यास: देहाश्रम का मनजोगी, बेस्वाद मांस का टुकड़ा, वंश, रेत होते रिश्ते, आखेट महल, जल तू जलाल तू
कहानी संग्रह: अन्त्यास्त, मेरी सौ लघुकथाएं, सत्ताघर की कंदराएं, थोड़ी देर और ठहर
नाटक: मेरी ज़िन्दगी लौटा दे, अजबनार्सिस डॉट कॉम
कविता संग्रह: रक्कासा सी नाचे दिल्ली, शेयर खाता खोल सजनिया , उगती प्यास दिवंगत पानी
बाल साहित्य: उगते नहीं उजाले
संस्मरण: रस्ते में हो गयी शाम,
Sunday, July 18, 2010
हलके स्पर्श से साफ हो जाता है शीशा
मैंने कुछ दिन पहले हिंदी साहित्य के इतिहास की पड़ताल करते समय देखा था क़िकुछ लेखकों के बारे में गलत जानकारियां दर्ज हैं.पता नहीं ये उनकी खुद की भूल है या किसी और की.बहरहाल हम सब को कभी कभी ऐसी बातोंको जाँच कर दुरुस्त करने का श्रम करना चाहिए.कभी कभी मैं सोचता हूँ क़ि हमारी नई पीढी बहुत ताज़ा विचारों को लेकर आती है.ऐसे में मुझे लगता है क़ि हमें मंच के एक ओर हटकर उन्हें जगह देनी चाहिए.याद रहे क़ि ऐसा करतेसमय हमारे मन में कोई अहसान का भाव नहीं आना चाहिए क्योंकि युवाओं की खुद्दारी इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेगी .युवा मन किसी सहारे को भी आसानी से स्वीकार नहीं करता.इसे उसकी जिद नहीं बल्कि आत्मविश्वास समझना चाहिए.हाँ इतना ज़रूर है क़ि यदि हम उन्हें कोई ऐसी गलती करते देखें तो पार्श्व में रह कर उसे दुरुस्त करने की कोशिश ज़रूर करें.यहाँ भी ये सुनिश्चित कर लेना बहुत ज़रूरी है क़ि वह वास्तव में गलती हो.मेरा आशय ये कदापि नहीं है क़ि हम युवाओं से डर कर रहें.क्योंकि यदि ऐसा हुआ तो युवाओं का अपने भविष्य परविश्वास कम होगा.उन्हें भी तो आखिर कभी युवावस्था त्यागनी है.सब इसी तरह चलेगा क्योंकि आखिर जीवन एक रिले रेस ही तो है.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
शोध
आपको क्या लगता है? शोध शुरू करके उसे लगातार झटपट पूरी कर देने पर नतीजे ज़्यादा प्रामाणिक आते हैं या फिर उसे रुक- रुक कर बरसों तक चलाने पर ही...
Lokpriy ...
-
1. Abdul Bismillah 2. Abhimanyu Anat 3. Ajit Kumar 4. Alok Puranik 5. Amrit lal Vegad 6. Anjana Sandheer 7. Anurag Sharma"Smart ...
-
जिस तरह कुछ समय बाद अपने रहने की जगह की साफ़ सफाई की जाती है, वैसे ही अब यह भी ज़रूरी हो गया है कि हम अपने समय के शब्दकोषों की सफाई करें. ब...
-
जयपुर के ज्योति विद्यापीठ महिला विश्व विद्यालय की प्रथम वाइस-चांसलर,देश की प्रतिष्ठित वैज्ञानिक-शिक्षाविद प्रोफ़ेसर रेखा गोविल को "शिक्...
-
निसंदेह यदि कुत्ता सुस्त होगा तो लोमड़ी क्या,बिल्ली भी उस पर झपट्टा मार देगी। आलसी कुत्ते से चिड़िया भी नहीं डरती, लोमड़ी की तो बात ही क्या...
-
जब कोई किसी भी बात में सफल होता है तो उसकी कहानी उसकी "सक्सेज़ स्टोरी" के रूप में प्रचलित हो जाती है। लेकिन यदि कोई अपने मकसद...
-
धरा खिलखिला कर हंस पड़ी। लड़के ने बेहद संकोच से चोली धरा को पकड़ाई। धरा को ये देखना सुहा रहा था कि ज़मीन केवल उसकी ही डाँवाडोल नहीं हो रही है...
-
"राही रैंकिंग -2015" हिंदी के 100 वर्तमान बड़े रचनाकार रैंक / नाम 1. मैत्रेयी पुष्पा 2. नरेंद्र कोहली 3. कृष्णा सोबती 4....
-
इस कशमकश से लगभग हर युवा कभी न कभी गुज़रता है कि वह अपने कैरियर के लिए निजी क्षेत्र को चुने, या सार्वजनिक। मतलब नौकरी प्राइवेट हो या सरकारी।...
-
कुछ झिझकती सकुचाती धरा कोठरी में दबे पाँव घूम कर यहाँ-वहां रखे सामान को देखने लगी। उसकी नज़र सोते हुए नीलाम्बर पर ठहर नहीं पा रही थी। उसके ...
No comments:
Post a Comment