पिछले सप्ताह उड़ीसा जाने का अवसर मिला। जयपुर से एक ट्रेन सीधी भगवान जगन्नाथ की नगरी पुरी जाती है।इस में दो रात और एक पूरे दिन का लम्बा सफ़र कर के तीसरे दिन सुबह ढेंकनाल पहुंचा। यह छोटा सा जिला भुवनेश्वर और कटक से पहले पड़ता है। भुवनेश्वर तो उड़ीसा का तेज़ी से आधुनिक होता शहर है।मुझे यह गोहाटी की तरह लगता है। महानगरीय चहल-पहल को रफ़्तार से आत्मसात करता हुआ।कटक में कोलकाता की गंध और झलक मिलती है। ऐसा लगता हैमानो छोटा कोलकाता ही हो। एक खास तरह की संस्कृति और पारम्परिकता को लिए हुए।
ढेंकनाल हरा-भरा और शांत सा शहर है।पहली नज़र में आपको ऐसा लगेगा कि यह बहुत छोटी सी ऐसी जगह होगी,जहाँ आधुनिक सुख-सुविधाएँ शायद ही हों। लेकिन खोज-टहल से आप पाएंगे कि यह भी विकास की गति में तेज़ी से शामिल है। यहाँ रह कर आपको हरियाली,ख़ामोशी और सुविधाओं की त्रयी के दर्शन एक साथ होते हैं। मेरा मन यहाँ बार-बार आने का होता है।
आप सोच रहे होंगे ,मैंने शीर्षक में किस दुःख का जिक्र किया है। दरअसल यह दुःख आपको किसी एक शहर या प्रान्त में नहीं मिलता। यह तो सारे देश में बिखरा पड़ा है। मैंने राजस्थान,उत्तर-प्रदेश,मध्य-प्रदेश,छत्तीसगढ़,महाराष्ट्र और उड़ीसा से गुज़रते हुए देखा कि हमारे सारे शहर,चाहे वे बड़े हों या छोटे, बुरी तरह पौलिथिन से अटे पड़े हैं।गन्दी और बदनुमा थैलियाँ शहरों को चारों तरफ से घेरे हुए हैं। कहीं ऐसा न हो कि आनेवाली दुनिया के लोग हमारी सभ्यता को इन्ही थैलियों में दफ़न देखें।
प्रकाशित पुस्तकें
उपन्यास: देहाश्रम का मनजोगी, बेस्वाद मांस का टुकड़ा, वंश, रेत होते रिश्ते, आखेट महल, जल तू जलाल तू
कहानी संग्रह: अन्त्यास्त, मेरी सौ लघुकथाएं, सत्ताघर की कंदराएं, थोड़ी देर और ठहर
नाटक: मेरी ज़िन्दगी लौटा दे, अजबनार्सिस डॉट कॉम
कविता संग्रह: रक्कासा सी नाचे दिल्ली, शेयर खाता खोल सजनिया , उगती प्यास दिवंगत पानी
बाल साहित्य: उगते नहीं उजाले
संस्मरण: रस्ते में हो गयी शाम,
Saturday, February 19, 2011
शेयर खाता खोल सजनियाँ-अंतिम भाग
हो सकता है शेयर तुझको,पल-दो-पल में अमीर करदे
ऐसा ना हो पर ये दौलत घायल तेरा ज़मीर कर दे
तुझ से दूर तुझे कर दे ये जैसे भी हो शेयर लेना।
काल कभी तुझसे भी पूछे कैसे तूने करी कमाई
भूखों की थाली में तूने मारा पत्थर सेंध लगाई
पाप तेरा कहलाये कल ये जैसे भी हो शेयर लेना।
दुनिया है बाज़ार निराला,इसमें गिरवी आस पड़ी है
कहीं दबा है चांदी-सोना कहीं किसी की प्यास पड़ी है
धन से मन का खेल छोड़ दे,जैसे भी हो शेयर लेना।
लेना ही है तो दुनिया में दीन-धरम में शेयर लेना
भूखे नंगे लाचारों पर दया-रहम में शेयर लेना
तू नेकी में शेयर लेना,जैसे भी हो शेयर लेना।

Thursday, February 10, 2011
थोड़ा सा ठहरना होगा
एक लम्बी कविता के २५ भाग आपने देखे। यह कविता अभी समाप्त नहीं है। लेकिन किसी लम्बी यात्रा पर निकलने से पहले ज़रा पीछे मुड कर देख लेने में कोई हर्ज़ नहीं है। यदि कोई साथ या पीछे आता दिख जाये तो ज़रा उसके चेहरे के भाव भांप लिए जाएँ।
असल में आज बात कहने का शायद एक ही तरीका रह गया है। बाकी तरीके लुप्तप्राय से हैं।वह तरीका यह है कि आप बात कहें। बात के आगे-पीछे,दायें-बाएं या ऊपर-नीचे कदमताल न करें।
एक ज़माना था कि जब यदि कोई कहता था कि मैं किस काबिल हूँ तो यह समझा जाता था कि वह बहुत काबिल है। जब किसी से कहा जाता था कि आप तो महान हैं,तब यह समझा जाता था कि उसे बेवकूफ बनाया जा रहा है। यह व्यंग्य होता था। अब व्यंग्य लुप्तप्राय है। अभिधा,लक्षणा और व्यंजना केवल हिंदी के विद्यार्थियों को बताई जाती हैं। और हिंदी के विद्यार्थी क्लास में आने की ज़रूरत ही नहीं समझते,क्योंकि वे लगभग नहीं के बराबर ही होते हैं।
ऐसे में बात कहने के तरीके भी मर रहे हैं। आज जब किसी से कहा जाता है -शेयर खाता खोल सजनियाँ,तो वह यही समझता या समझती है कि उसे वित्तीय सलाह या फाइनेंशियल ऐडवाइस दी जा रही है। क्योंकि पैसा तो येन-केन-प्रकारेण कमाना ही है। इसे कमाने की सलाह देना भला व्यंग्य या मजाक कैसे हो सकता है।
इस लिए गुज़ारिश है कि इस बात पर मत जाइये कि यह ख़ुशी से कहा जा रहा है या दुःख से,व्यंग्य से कहा जा रहा है या सपाट बयानी से, आप तो इस का आनंद लीजिये और कौड़ी-कौड़ी के लिए निगोड़ी ज़िन्दगी को दाव पर लगाने वालों की दाद दीजिये।
कमेन्ट कीजिये कि इसे बढ़ाएं या रोक दें?

Wednesday, February 9, 2011
शेयर खाता खोल सजनियाँ 25
ऐश्वर्या-अभिषेक की जोड़ी,देखो कितनी समझदार है
एक एक्टिंग करती रहती,दूजा लेता पुरस्कार है
शिक्षा इस पेयर से लेना,जैसे भी हो शेयर लेना।
वेल्थ अकेले ले जाते तो,वो भी रहते बड़ी शान से
"कॉमन-वेल्थ "कबड्डी खेले,कलमाड़ी जी गए काम से
सारा शेयर तू ही लेना,जैसे भी हो शेयर लेना।
कवियों की होती है हूटिंग,हीरो की चलती है शूटिंग
करते रहते मनमोहन जी,महंगाई पर जम कर मीटिंग
राजासी चीटिंग कर लेना,जैसे भी हो शेयर लेना।
शेयर होता धन की गुल्लक,बच्चा-बच्चा गुण गाता है
जिस जिगरे में बड़ी आग हो,वो ही बीडी सुलगाता है
इसका कश तू कसकर लेना,जैसे भी हो शेयर लेना।

शेयर खाता खोल सजनियाँ 24
घूम रहे हैं धूमकेतु सौ कब धरती को लग ले धक्का
कल ना जाने क्या हो जाये करले आज मुनाफा पक्का
चक्का जाम कराकर लेना,जैसे भी हो शेयर लेना।
अब शीलायें बड़ी चपल हैं,तेरे हाथ कभी ना आनी
शेयर शेयर शेयर जप ले खो जाये ना कहीं जवानी
पाकर लेना-खोकर लेना,जैसे भी हो शेयर लेना।
सोना तो चोरी हो जाता ऐसा खोटा काम न करना
हीरे-मोती-माणिक लेकर मुन्नी को बदनाम न करना
सोच समझ कर केयर लेना,जैसे भी हो शेयर लेना।
राजनीति की इस बस्ती में रानी जाती राजा जाता
कट जाती हैं रोज़ पतंगें हाथ यहाँ बस मांजा आता
बेच पुरानी मोटर देना,जैसे भी हो शेयर लेना।

शेयर खाता खोल सजनियाँ 23
ये दुनिया विज्ञापन की है रोज़ नए विज्ञापन देखो
विज्ञापन में हीरोइन हो,तुम तो शेयर को ही देखो
विज्ञापन से शेयर लेना,जैसे भी हो शेयर लेना।
होती जब सरकार निकम्मी,भ्रष्ट व्यवस्था तब होती है
केवल उछलें-कूदें शेयर बाकी चीजें सब सोती हैं
बैठ निठल्ले,सोकर लेना,जैसे भी हो शेयर लेना।
गाँधीवादी अगर बना तो जीवन भर चरखा कातेगा
पूंजीवादी बन जा प्यारे चांदी की थाली चाटेगा
पूंजी की पूजा कर लेना,जैसे भी हो शेयर लेना।
टीवी में मल्टी-चैनल हैं मल्टी नेशन बना कंपनी
तू भी मल्टी-लखपति बन जा ऐसी कोई खोल कंपनी
दम कुबेर ही बन कर लेना,जैसे भी हो शेयर लेना।

शेयर खाता खोल सजनियाँ 22
तेंदुलकर ने छक्के मारे सब रिकार्ड दुनिया के तोड़े
तोड़-फोड़ से तो अच्छा है तू पाई-पाई को जोड़े
तोड़ो नहीं जोड़कर लेना,जैसे भी हो शेयर लेना।
जिसने शेयर धाम न देखा रहा हमेशा अस्त-व्यस्त वो
कभी नहीं होगा वो कड़का चीज़ चुनेगा मस्त-मस्त जो
बढ़िया मस्त कलंदर लेना,जैसे भी हो शेयर लेना।
अपनी ढपली आप बजाओ तो ना हिल पाता है पत्ता
शेयर से ही मिल पाती है मायावी होती है सत्ता
माया सी ले चेयर लेना,जैसे भी हो शेयर लेना।
बुला विदेशी कंपनियों को सब देशी करवालो कारज
शेयर लूट मुनाफे में हो जैसे भी बनवालो कागज़
आज़ादी को देकर लेना,जैसे भी हो शेयर लेना।

Subscribe to:
Posts (Atom)
मैं जानता हूं कि...
उड़ान और सामाजिकता का संबंध बेहद दिलचस्प है। आप जितना ऊपर उड़ते जाते हैं समाज नीचे उतना ही आपसे दूर होता जाता है। ये बात शायद उस परिंदे के ...
Lokpriy ...
-
1. Abdul Bismillah 2. Abhimanyu Anat 3. Ajit Kumar 4. Alok Puranik 5. Amrit lal Vegad 6. Anjana Sandheer 7. Anurag Sharma"Smart ...
-
जिस तरह कुछ समय बाद अपने रहने की जगह की साफ़ सफाई की जाती है, वैसे ही अब यह भी ज़रूरी हो गया है कि हम अपने समय के शब्दकोषों की सफाई करें. ब...
-
जयपुर के ज्योति विद्यापीठ महिला विश्व विद्यालय की प्रथम वाइस-चांसलर,देश की प्रतिष्ठित वैज्ञानिक-शिक्षाविद प्रोफ़ेसर रेखा गोविल को "शिक्...
-
निसंदेह यदि कुत्ता सुस्त होगा तो लोमड़ी क्या,बिल्ली भी उस पर झपट्टा मार देगी। आलसी कुत्ते से चिड़िया भी नहीं डरती, लोमड़ी की तो बात ही क्या...
-
जब कोई किसी भी बात में सफल होता है तो उसकी कहानी उसकी "सक्सेज़ स्टोरी" के रूप में प्रचलित हो जाती है। लेकिन यदि कोई अपने मकसद...
-
मैं हमेशा से इस बात का कायल रहा हूँ कि लिखने वालों को अपने दिल की बात लिखनी चाहिए, इस बात पर नहीं जाना चाहिए कि इसे कौन पढ़ेगा,पढ़ कर क्या ...
-
"राही रैंकिंग -2015" हिंदी के 100 वर्तमान बड़े रचनाकार रैंक / नाम 1. मैत्रेयी पुष्पा 2. नरेंद्र कोहली 3. कृष्णा सोबती 4....
-
इस कशमकश से लगभग हर युवा कभी न कभी गुज़रता है कि वह अपने कैरियर के लिए निजी क्षेत्र को चुने, या सार्वजनिक। मतलब नौकरी प्राइवेट हो या सरकारी।...
-
कुछ झिझकती सकुचाती धरा कोठरी में दबे पाँव घूम कर यहाँ-वहां रखे सामान को देखने लगी। उसकी नज़र सोते हुए नीलाम्बर पर ठहर नहीं पा रही थी। उसके ...