प्रकाशित पुस्तकें
उपन्यास: देहाश्रम का मनजोगी, बेस्वाद मांस का टुकड़ा, वंश, रेत होते रिश्ते, आखेट महल, जल तू जलाल तू
कहानी संग्रह: अन्त्यास्त, मेरी सौ लघुकथाएं, सत्ताघर की कंदराएं, थोड़ी देर और ठहर
नाटक: मेरी ज़िन्दगी लौटा दे, अजबनार्सिस डॉट कॉम
कविता संग्रह: रक्कासा सी नाचे दिल्ली, शेयर खाता खोल सजनिया , उगती प्यास दिवंगत पानी
बाल साहित्य: उगते नहीं उजाले
संस्मरण: रस्ते में हो गयी शाम,
Tuesday, August 10, 2010
लक्ष्य के समीप
मैं कल जयपुर पहुँच जाऊंगा। राही पत्रिका के लिए लोगों ने रूचि दिखानी शुरू कर दी है। साहित्य की आज जो स्थिति है, वह कोई विचित्र बात नहीं है। लगभग हर काल में ही ऐसा रहा है कि बहुत कम लोग इसके ग्रीन रूम से जुड़ते हैं। बाकी तो मंचाकान्क्शी हैं। या फिर सामने बैठे दर्शक। मुझे कुछ ग्रीन-रूम कार्यकर्ताओं की ही तलाश है। १५ अगस्त के बाद हम यह कवायद शुरू कर देंगे। हमारे पास कुछ ऐसे लोग भी आये हैं जो अभी अपने पैरों पर खड़े होने का प्रयास कर रहे हैं। इन के लिए हम आवासीय और गैर- आवासीय रोज़गार कार्यक्रम भी शुरू कर रहे हैं। इनकी देखभाल और मदद के लिए कुछ सेवाभावी युवा भी हमारी ज़रुरत हैं। मेरा मानना है कि इस मानसिकता के लोग हमें बहुत कम और दूर-दूर फैले मिलते हैं। वे हम पर भरोसा कर के हमारे पास चले आयें, इसमें भी वक़्त लगेगा। जल्दी में हम भी नहीं हैं, हम इंतज़ार करेंगे। बहरहाल हमारे पास एक अजनबियों का मासूम व इमानदार परिवार गढ़ने की महत्वाकांक्षी परियोजना है। वरना मैं,मेरा परिवार, मेरे बच्चे, मेरी जाति, मेरी संपत्ति जैसी अवधारणाएं तो स्वार्थी गुटों के रूप में समाज को बाँट ही रही हैं। यदि आपको लगता है कि हम सब दुनिया में मेहमान की तरह आये हैं, और हंसी-खुशी अपना वक़्त बिता कर जाएँ, तो निःसंकोच हमसे संपर्क कीजिये।
Sunday, August 8, 2010
बरसात ने रोका
भारत आते ही सबसे पहले अहमदाबाद आया। यहाँ की लगातार बारिश ने मेरा सारा कार्यक्रम आगे बढ़ा दिया है। अब १५ अगस्त को पहले मैं एक स्कूल में बच्चों से बात करूंगा। उन्हें बहुत सारे पुरस्कार भी दूंगा। फिर अपना तय कार्यक्रम आगे बढेगा।मुझसे कुछ मित्रों ने पूछा है कि शीघ्र प्रकाशित होने वाली पत्रिका किस भाषा में होगी? मैं बतादूँ, पत्रिका हिंदी में ही निकालने की योजना है। पत्रिका में लगभग ३० पेज में सामयिक लेख होंगे। १६ पेज में साहित्य होगा। २ पेज सम्पादक की अपनी बात के लिए होंगे। पत्रिका मासिक होगी। संपादक तन से ज्यादा मन से युवा हो तो ज्यादा अच्छा होगा। क्योंकि उसे पूरी आजादी देकर उसका काम दूर से देखने की योजना है। पत्रिका में कई छोटे-बड़े निर्णयों के लिए संपादन मेज़ पूरी तरह स्वाधीन होगी। रहना जयपुर में होगा। आवास की सुविधा रहेगी। अपने काम के सिलसिले में यात्रा-पसंद व्यक्ति कार्य का ज्यादा आनंद लेसकेगा। कुछ पत्रों में विज्ञापन भी दिया जा रहा है। पत्रिका की संभावित द्रष्टि के बारे में यही कहा जा सकता है कि जीवन की हलचल से सीधे उठाई गयी ताज़ा सामग्री का प्रकाशन हो, अन्य भाषाओं या पत्रिकाओं से तैयार की गयी सामग्री से बचा जाये। ९४१४०२८९३८ पर विस्तार से बात की जा सकती है।
Saturday, July 31, 2010
असमंजस
आज मेरा मन लिखने में नहीं लग रहा। लेकिन यह भी अच्छा नहीं लग रहा कि आज मैं कुछ नहीं कहूं। अपने इस असमंजस का कारण भी आपको बताता हूँ। आज दरअसल मैं भारत जा रहा हूँ। अभी वहां दो ज़रूरी काम हैं। १५ सितम्बर को मुझे जयपुर के नज़दीक एक विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन करना है। यदि इस काम के लिए मुझसे कुछ नए और उत्साही लोग जुड़ते हैं तो मुझे अच्छा लगेगा। मेरी उम्मीद है कि उनमें कुछ साहित्यिक रुझान हो तो मैं उन्हें ज्यादा करीब समझूंगा। इसका कारण मेरा दूसरा काम है। जल्दी ही मैं जयपुर से एक पत्रिका भी निकालना चाहता हूँ। मेरी एक पत्रिका " राही अन्तःक्षेप" काफी समय तक चली भी थी पर मेरे उसे समय न दे पाने और उसके लिए कोई ताजगी भरे दिमाग का युवा संपादक न मिल पाने के कारण वह नियमित न रह सकी। इस बार मैं उसके लिए कोई उपयुक्त पात्र तलाश करूंगा। कार्यालय और आवास उपलब्ध है। पत्रिका का भारत सरकार से पंजीकरण भी है। रात को न्यूयॉर्क से निकल कर एक सप्ताह गुजरात में ठहर कर जयपुर पहुंचूंगा। इस के बाद मुझसे संपर्क किया जा सकता है। यह दो काम तो तत्काल हैं ही, पर इनके साथ यह भी बतादूँ, कि भारत के कुछ स्थानों की यात्रा भी करनी है। यदि मुझे मेरे प्रोजेक्ट के लिए उपयुक्त लोग मिल गए तो वे भी यात्रा में साथ रह सकते हैं। बस, इस समय इतना ही। भारत से अगली पोस्ट में और बातें होंगी।
Friday, July 30, 2010
बदन बाग़
हमारा शरीर भी किसी अच्छे-खासे महानगर की तरह ही है। सारे विभाग हैं। सारा कारोबार । दिन-भर चलती उठा-पटक और चिल्लपों।
पेट में दिन भर का बजट आते ही सारे विभाग अपनी-अपनी मांगें रखने लग जाते हैं। कहीं बढ़ोतरी तो कहीं कटौती।
ह्रदय पूरे शहर में पेट्रोल की तरह खून पहुंचाने वाला महकमा और दिमाग महानगरपरिषद् के दफ्तर की तरह, जहां सब विभागों की फाइलें रहती हैं। स्वच्छता, निकासी, जलापूर्ति, विद्युतनिगम किसी को कभी फुर्सत नहीं। जब शहर नया, अर्थात युवा होता है तो कहीं किसी बात की कमी नहीं, सब मिलता रहता है। पुराना हो तो सौ झंझट। मुंह से दांत गिरा तो लगता है जैसे कोई पुराना कर्मचारी रिटायर हो गया। अब यदि इसकी जगह नई भर्ती हो जाए तो ठीक, सब काम फिर सुचारू हो जाएगा, पर बजट कटौती के चलते पद खाली ही रखा गया तो नई मुसीबतें।
सर पर होता है शहर का कंपनी बाग़, या सेन्ट्रल पार्क। कहीं घने पेड़-पौधे, तो कहीं मामूली घास - फूस और कहीं केवल मैदान ही मैदान।
इसी शहर में आँखों के रास्ते दिमाग को जाने वाली एक लाइब्रेरी भी होती है। इसमें जितना कुछ जमा रहता है, बदन बाग़ उतना ही गुलज़ार रहता है।
जब हम कोई किताब पढ़ते हैं तो किताब में फ़ैली सारी दुनिया हमारी इस लाइब्रेरी में छप जाती है। एक उपन्यास या कहानी में देखा सारा का सारा परिद्रश्य या कैनवास जाकर हमारे जेहन में ऐसे बस जाता है, जैसे किसी बड़े नगर के दालान में छोटी-छोटी असंख्य बस्तियां। कहानियाँ हमारे जिगर-कुंड को आबाद करती हैं, तो कवितायेँ इसकी फुलवारियों में रंग भी भरती हैं।
कभी-कभी किसी मासूम युवा कवि की उदासी-भरी कविता भी मन के पतझड़ को मिटा कर वहां कोंपलों ही कोंपलों की सावनी आवनी लिख जाती है। जी हरा-भरा हो जाता है। कभी किसी सिद्धहस्त कलमकार की कहानी मन-क्यारी में विचरते मयूरों को दाना डाल जाती है तो मानस गुनगुनाने लग जाता है। कभी किसी नए मौसम की कवयित्री का गीत फडफडाते नयनों से किसी परदेसी युवक को पानी पिलाते नीर-सागर की थाप सा अँगुलियों-अंजुरियों में गुदगुदा जाता है।

Thursday, July 29, 2010
सॉरी नानाजी अब आप बूढ़े हो गए
हमने कभी पढ़ा था कि धरती सूरज के टूटने से ही बनी है, इसी से सूरज के इर्द-गिर्द परिक्रमा करती रहती है। बचपन से ही सूर्य की महिमा जीवन में घुली-मिली देखी। हमें कहा जाता था कि सूर्योदय से पहले उठो। ब्रह्ममुहूर्त, जब सूरज निकलने को हो, सर्वाधिक महत्वपूर्ण समय माना जाता। पढ़ने के लिए इसी समय के उपयोग की सलाह दी जाती।
दिन के कार्यकलाप भी सूरज के रथ के साथ ही आगे बढ़ते। सांझ को जब सूर्य के क्षितिज पर ओझल होने की घड़ी आती, कहा जाता कि इस समय घर में मत बैठो, बाहर खेलो या टहलो। जाते सूरज की लालिमा आँखों में भरने के लिए लोग सूर्यास्त को निहारा करते। यहाँ तक कि मशहूर दर्शनीय स्थलों पर घूमतेसैलानियों के लिए विशेष सनसेट पॉइंट बनाए जाते।
गावों में तो यह आलम था कि इसी समय को गोधूलि वेला कहा जाता, और यह सारे दिन का पटाक्षेप मानी जाती। दिन ढलते ही घर लौटने और दिया-बाती होते समय घर में ही रहने की कोशिशें की जातीं।
अब सब कुछ बदल गया है। सूरज की कहीं किसी को परवाह नहीं रही। समष्टि रूप में चाहे हो भी, व्यष्टिगत रूप में तो सब बेपरवाह हैं सूरज से। रात देर तक चलते काम या पढ़ाई के कारण देर तक सोना स्वाभाविक है। जल्दी उठना लोगों की आदत में ही नहीं रहा। जहां कभी बच्चों की परीक्षाएं सुबह-सवेरे ली जाती थीं, १५ अगस्त और २६ जनवरी को सूर्योदय के समय प्रभात-फेरियां निकाली जाती थीं, अब सुविधाजनक समय पर सब हो गया है। सुबह उठना कष्टकर है और बिना बात कष्ट सहा भी क्यों जाए? कष्टों से निजात पाना, जीवन को सरल बनाना ही हमारा अभीष्ट भी है। परन्तु हम चाहे सूरज को अनदेखा कर दें, वह अपना काम कर रहा है, पार्श्व में रह कर घर का संरक्षण कर रहे किसी बूढ़े की तरह।
क्या आपने यह कहानी सुनी है - सुबह के समय स्कूल जाते एक बच्चे ने साथ चलते अपने दोस्त से पूछा - बादल क्या है?
दोस्त ने जवाब दिया, यह धरती ने अपनी गर्म साँसों से आसमान को संदेश भेजा है। तभी बरसात होने लगी। बच्चा बोला,शायद धरती के संदेश का जवाब आ गया। सूरज धुंध में छिपकर सब देख रहा था। मगर बच्चों को विद्यालय के लिए देर हो रही थी, इसलिए बोला - नो कमेन्ट।

Wednesday, July 28, 2010
रोगियो अपने गिरेबान में भी झांको
डाक्टरों का काम बड़ा मुश्किल है। उन्हें मरीज़ को स्वस्थ करने से नाम मिलता है, और बीमार रखने से काम। यदि वे लोगों को यह समझाने लगे कि रोग का इलाज करने से अच्छा है, उससे बचाव, तो वे खायेंगे क्या?
असल में डाक्टर भी अब दो तरह के हो गए हैं। एक वे, जो सोचते हैं कि यह सम्मान का पेशा है, सेवा का काम है, पैसा भी ठीक मिलता है। [यद्यपि यह नस्ल बहुत ही कम बची है, और विलुप्त होने के कगार पर है]
दूसरे वे, जो सोचते हैं कि हम लाखों रुपये खर्च करके डाक्टरी में गए, सालों तक कड़ी मेहनतवाली पढ़ाई कर के जीवन का सबसे कीमती समय किताबों में गुज़ारा,तो अब हमें हर तरह से कमाने का भी पूरा हक़ है।
वे मरीज़ से हाल बाद में पूछते हैं, पहले यह पूछते हैं कि क्या उन्हें इलाज़ के पैसे की प्रतिपूर्ति होती है? यदि उत्तर हाँ में मिलता है तो बस फिर उन्हें ऐसा लगता है, कि जितना भी हो सके, खींच लो। वे अपने मन को यह कह कर समझा लेते हैं कि हम रोगी से थोडेही ले रहे हैं, हम तो बीमा कंपनी या नौकरी देने वाली कंपनी से ले रहे हैं।
यदि रोगी कहता है कि उसे इलाज का पैसा कहीं से नहीं मिलेगा, तो उनके चेहरे पर ऐसा भाव आ जाता है कि भगवान् पर भरोसा रखो।
उदयपुर, राजस्थान के मशहूर त्वचा रोग विशेषग्य डॉ असित मित्तल कहते हैं कि जिस तरह कपड़ा महंगा भी होता है, और सस्ता भी, खाना साधारण ढाबे का भी होता है, फाइवस्टार होटल का भी, उसी तरह दवाइयों में भी वर्गीकरण है-सस्ती भी होती हैं, महंगी भी। यदि रोगी अच्छा अफोर्ड कर सकता है तो क्यों न करे? यदि पैसा कंपनी देगी तो आसानी होगी।
दिल्ली की सुविख्यात डाक्टर प्रतिमा के अनुसार ऐसा हम इसलिए पूछते हैं कि यदि पैसा वापस मिल जाने की सुविधा है तो अच्छा -पूरा इलाज लिख देते हैं, नहीं तो ज़रूरी मात्र। अब यदि हम किसी दिहाड़ी मजदूर से कह दें कि रोज फल खाओ, दूध पियो, तो वह क्या करेगा?
डाक्टर अजय गोयला का मानना है कि हम महंगी दवा लिखें या सस्ती, मरीज़ तो अपना बजट देखता है। महंगी दवा होती है तो कम ले लेता है, बीच में छोड़ देता है। इसलिए उसकी आर्थिक स्थिति जानना ज़रूरी होता है।
दिल्ली के डॉ दीपक गोविल ने एक बार मुझे बताया था कि रोगी भी तो अलग-अलग मानसिकता वाले होते हैं। कुछ लोग ऐसे हैं कि जब तक आप महँगा इलाज नहीं लिखो, उन्हें विश्वास ही नहीं होता। वह बड़े डाक्टर का पैमाना ही यह मानते हैं कि जो ज्यादा फीस ले, महंगा इलाज करे।
जयपुर के कान,नाक और गला विशेषज्ञ डॉ प्रकाश मिश्रा का विचार है कि आजकल मिलावट का भी ख़तरा रहता है। सस्ती चीज़ लिखते हैं तो डर रहता है कि कहीं नकली न मिल जाए। इसी से महंगे इलाज पे जाते हैं, कि कुछ नामी कंपनियों पर ये भरोसा तो होता ही है कि ये चीटिंग नहीं करेंगी।
दिल्ली की मेडिकल छात्रा अदिति का कहना है कि मैं चाहे थोड़े लोगों का इलाज करूं पर मन से करूंगी। धन की भूमिका बीच में नहीं आयेगी। पैसे कमाने के लिए तो और भी बहुत सारी सुविधाएं हैं, रोगी को गलत जानकारी देकर क्या कमाना?
रेलवे के वरिष्ठ डाक्टर बृजेश तो उलटा सवाल ही दाग देते हैं- आज पढ़ाई सस्ती रह गयी है? ज़मीनों के भाव कम हो रहे हैं? पेट्रोल और साग-सब्जी की महंगाई कम हो रही है? फिर इलाज ही कैसे सस्ता होगा। डाक्टरों की फीस के बराबर पैसे तो नाई बाल काटने के ले रहे हैं।
स्त्री रोगों की सुप्रसिद्ध विशेषज्ञा डॉ रीना बताती हैं कि जब मेरे सामने कोई रोगी आता है तो पैसा, फीस, सुविधाएं, ये कोई बात मेरे जेहन में नहीं आती। मेरा दिमाग तो इस बात के लिए दौड़ता है कि इसे कैसे जल्दी से स्वस्थ किया जाए।
चिकित्सकों की इन गहरी बातों से तो यही लगता है कि मरीज़ यदि विश्वास करके डाक्टरों में भगवानढूंढेगा, तो उसे भगवान ही मिलेंगे। हाँ, हर बात पे शक करेगा तो हकीम लुकमान भी शायद कुछ न कर सकें।

कागज़ की नाव और छोटे- बड़े सफ़र ज़िंदगी के
मुझे याद है बचपन में जब हम स्कूल में पढ़ते थे, तब आख़िरी पीरियड हमेशा चित्रकला, अर्थात ड्राइंग का आता था। टीचर द्वारा हमें कागज़ बांटा जाता और हम उस पर चित्रकारी किया करते थे। सालभर में सौ कागज़ पूरे करने होते थे।
मैं अक्सर देखता कि बच्चों का मन चित्रकारी में ज्यादा नहीं लगता था। वे कागज़ लेकर उस पर जल्दी- जल्दी कुछ भी बनाते और इस फ़िराक में रहते कि कागज़ वापस जमा करा कर जल्दी से बाहर खेलें। टीचर बार-बार उन्हें समझाकर चित्र को और गहराई से बनाने तथा कागज़ को पूरा इस्तेमाल करने को कहतीं।
सत्र शुरू होने पर ख़बरें आती थीं कि कागज़ की कमी होने से कॉपी- किताबें महंगी हो रही हैं। आसानी से नहीं मिल रही हैं। देर से बाज़ार में आरही हैं। पढ़ाई बाधित हो रही है। बड़ी कक्षाओं के बच्चे भी स्लेट का इस्तेमाल कर रहे हैं, आदि-आदि।
नौकरी लगी तो ऑफिस में कागज़ व स्टेशनरी की बचत की हिदायतें सुनीं। कभी बड़े अफसर दौरे पर आते तो हमारी मेजों पर यह देखते कि कहीं हमने कागज़ खराब तो नहीं किये? रफ कार्य करने के लिए रद्दी कागज़ प्रयोग करने की सलाह दी जाती। एक अधिकारी तो बड़े गर्व से बताते कि वे उनके पास आने वाली चिट्ठियों के लिफ़ाफ़े फाड़ कर ड्राफ्टिंग के काम में लेते हैं।
मुंबई में मैं एक बार एक अखबार के लिए डॉ. हरिवंश राय बच्चन का साक्षात्कार लेने गया तो वे बोले- " किताबों में बीच में खाली जगह छोड़ना मुझे लक्ज़री लगती है। नईकविता में पंक्तियाँ तो बहुत कम होती हैं, सफा खाली छूटा रहता है। मेरा मन करता है कि इस खाली पड़े कागज़ पर अपनी कविता लिख दूं। "
अमृता प्रीतम ने तो यहाँ तक कहा था कि मेरी आत्मकथा के लिए कागज़ नहीं चाहिए, वह तो एक टिकिट पर लिखी जा सकती है। कई बड़े कवियों के सिगरेट की डिब्बियों पर कविता लिखने की बात सुनी। कई मशहूर ग़ज़लों के शेर, सुना है सिगरेट की डिब्बियों पर ही लिखे गए हैं। पुराने कवियों के पास कागज़ नहीं था। वे पत्तों पर ही लिख कर अपने समय की अँगुलियों के अक्स हमारे लिए छोड़ गए। लिखने की सुविधा न होने से कुछ कवियों ने गाने और बोलों को कंठस्थ करने की प्रक्रिया अपनाई।
जब अमेरिका में आया तो सवेरे की शुरुआत कागज़ से ही हुई, शौचघर में।
जब भी बाहर खाना खाने जाते हैं तो चाहे थाई, मलेशियन, वियतनामी, टर्किश,चाइनीज़ या भारतीय, कोई भी खाना हो, परोसने वाले पहले बड़ी सी शफ्फाक कागज़ की शीट मेज़ पर बिछाते हैं। ऐसी, जैसी हमें केवल परीक्षा के दौरान चित्र बनाने को मिलती थी, और हम उस पर रंग का एक-एक कतरा हिफाज़त से इस्तेमाल करते थे, क्योंकि दोबारा लेने की मनाही थी। खाने के बाद में हाथ पोंछने के लिए कागज़, मुंह पोंछने के लिए कागज़।
यहांतक कि न्यूयॉर्क में एक पार्क में घूमते हुए एक बूढ़ी महिला को देखा, जो अपना सामान लिए सड़क के किनारे गुमसुम बैठी थी। मैंने बेटे से पूछा- क्या,यह कुछ बेचने वाली है? उसने मुझे बताया कि बेच नहीं रही, शायद होमलैस है या धन की मदद मांग रही है। मैं उसे गौर से देखने लगा। थोड़ी ही देर में उसने एक सफ़ेद- साफ कागज़ का नेपकिन अपने झोले से निकाला, और अपनी नांक पोंछने लगी।
बचपन में मेरे पिता कहा करते थे कि मेरी गणित इसीलिये कमज़ोर है, क्योंकि मैं सवालों को लिख कर बार-बार नहीं दोहराता। पर मेरा मन कहता था कि बार-बार नया कागज़ लेकर सवाल कैसे लिखूं? मैं कागज़ बचाने के लिए अंगुली से मिट्टी में लिख कर सवाल हल करता था।
आज यदि मेरे पिता जीवित होते तो मैं उनसे कहता कि एक सवाल के लिए बार-बार कागज़ लेने वाला गणितज्ञ बनने की नहीं, मेरी ख्वाहिश तो ज़िन्दगी के हर सवाल का जवाब एक ही कागज़ पर इस तरह लिख लेने की है जिसे हजारों बार पढ़ा जाए।

Subscribe to:
Posts (Atom)
मैं जानता हूं कि...
उड़ान और सामाजिकता का संबंध बेहद दिलचस्प है। आप जितना ऊपर उड़ते जाते हैं समाज नीचे उतना ही आपसे दूर होता जाता है। ये बात शायद उस परिंदे के ...
Lokpriy ...
-
1. Abdul Bismillah 2. Abhimanyu Anat 3. Ajit Kumar 4. Alok Puranik 5. Amrit lal Vegad 6. Anjana Sandheer 7. Anurag Sharma"Smart ...
-
जिस तरह कुछ समय बाद अपने रहने की जगह की साफ़ सफाई की जाती है, वैसे ही अब यह भी ज़रूरी हो गया है कि हम अपने समय के शब्दकोषों की सफाई करें. ब...
-
जयपुर के ज्योति विद्यापीठ महिला विश्व विद्यालय की प्रथम वाइस-चांसलर,देश की प्रतिष्ठित वैज्ञानिक-शिक्षाविद प्रोफ़ेसर रेखा गोविल को "शिक्...
-
निसंदेह यदि कुत्ता सुस्त होगा तो लोमड़ी क्या,बिल्ली भी उस पर झपट्टा मार देगी। आलसी कुत्ते से चिड़िया भी नहीं डरती, लोमड़ी की तो बात ही क्या...
-
जब कोई किसी भी बात में सफल होता है तो उसकी कहानी उसकी "सक्सेज़ स्टोरी" के रूप में प्रचलित हो जाती है। लेकिन यदि कोई अपने मकसद...
-
मैं हमेशा से इस बात का कायल रहा हूँ कि लिखने वालों को अपने दिल की बात लिखनी चाहिए, इस बात पर नहीं जाना चाहिए कि इसे कौन पढ़ेगा,पढ़ कर क्या ...
-
"राही रैंकिंग -2015" हिंदी के 100 वर्तमान बड़े रचनाकार रैंक / नाम 1. मैत्रेयी पुष्पा 2. नरेंद्र कोहली 3. कृष्णा सोबती 4....
-
इस कशमकश से लगभग हर युवा कभी न कभी गुज़रता है कि वह अपने कैरियर के लिए निजी क्षेत्र को चुने, या सार्वजनिक। मतलब नौकरी प्राइवेट हो या सरकारी।...
-
कुछ झिझकती सकुचाती धरा कोठरी में दबे पाँव घूम कर यहाँ-वहां रखे सामान को देखने लगी। उसकी नज़र सोते हुए नीलाम्बर पर ठहर नहीं पा रही थी। उसके ...