Thursday, January 7, 2016

जवानी शुरू

आखिर जन-आक्रोश के बाद हमारे कानून में ये बदलाव आ ही गया कि किशोर बालकों को केवल १६ साल तक की उम्र में ही नादान और मासूम समझा जाये। उसके बाद वे पूरे आदमी हैं और यदि वे कोई पुरुषों जैसा अपराध कर देते हैं तो उनकी मासूमियत अब उनकी ढाल नहीं बनेगी।
यह बदलाव संयोग से तब आया है जब नयी सदी भी सोलहवें साल में पड़ी है। तो अब सदी और लड़के,दोनों वयस्कों जैसा बर्ताव करना सीख लें। वयस्कों जैसे बर्ताव से आशय यही है कि समझदारी और समाज के प्रति ज़िम्मेदारी, और महिलाओं का यथोचित सम्मान।
आजकल तकनीक आधारित जीवन-शैली हो जाने से किशोर वैसे भी वयस्कों से आगे जा रहे हैं क्योंकि नई टेक्नोलॉजी सीखने में वे ज़्यादा सक्षम हैं। लेकिन जीवन को सम्मान सहित समझने और जीने की ज़िम्मेदारी केवल किशोरों की ही नहीं है। हमें भी पूर्ण-विश्वास में लेकर उन्हें ज़िंदगी के स्याह-सफ़ेद समझाने होंगे।
जीवन में यौन-बर्ताव का एक उचिततम स्तर [ऑप्टीमम पॉइंट] होता है, वहीँ तक बच्चों को स्वाभाविक क्रियाओं से रोका जाना चाहिए। उसके बाद अकारण उन्हें रोकने के लिए की गयी सख्ती उनके मन-मस्तिष्क पर विपरीत असर डाल कर उन्हें मानसिक-रुग्णता दे सकती है। जीवन में स्वस्थ शरीर पर ऐसा कोई स्टिग्मा भी अनायास नहीं लगने देना चाहिए, जो जीवनभर के लिए उन्हें स्वाभाविकता से विमुख कर दे। हमारे समाज और कानून को इस पर भी सोचना चाहिए।
कानून को एक बच्चा बन कर देखना होगा कि १५ से २१ साल का शरीर प्रकृति से क्या चाहता है, क्या वह घोषित "विवाह-योग्य" आयु होने तक केवल पत्थर-मिट्टी का बेजान पुतला बना रह सकता है?                  

Saturday, January 2, 2016

आधी सदी के बाद-नायकों की दुनिया

अपने सौ साल मना चुका बॉलीवुड आज जिन अभिनेताओं से जगमगा रहा है, वे आज से पचास साल पहले किन नायकों के रूप में चमक रहे थे, आइये देखें-
आज आप उस समय के अशोक कुमार को अमिताभ बच्चन के रूप में पाएंगे।
आज उस समय के दिलीप कुमार का जलवा कायम रखने का दायित्व शाहरुख़ खान के पास है।
आज उस समय के राज कपूर आपको आमिर खान में नज़र आएंगे।
आज उस समय के देवानंद जैसे सक्रिय आपको आज वरुण धवन मिलेंगे।
आज उस समय के धर्मेन्द्र को याद करते ही आपको अक्षय कुमार दिखेंगे।
आज उस समय के शम्मी कपूर की याद आपको ऋतिक रोशन दिला देंगे।
आज उस समय के राजेंद्र कुमार वाली सफलता सलमान ख़ान के साथ दौड़ रही है।
आज उस समय के राजकुमार वाली अदाओं के लिए इमरान हाशमी जाने जाते हैं।
आज उस समय के शशिकपूर की याद आपको रणबीर कपूर दिलाएंगे।
आज उस समय के सुनील दत्त को रणवीर सिंह के रूप में देख सकते हैं।
आज उस समय के जॉय मुख़र्जी के रूप में सिद्धार्थ मल्होत्रा आपके सामने हैं।
आज उस समय के मनोज कुमार को आप अजय देवगण में पाएंगे।
आज उस समय के विश्वजीत को आप शाहिद कपूर में पाएंगे।
आज उस समय के भारत भूषण को आप सैफ अली खान में देखिये।
आज उस समय के प्रदीप कुमार को आप जॉन अब्राहम में देख सकते हैं।
आज उस समय के बलराज साहनी को आप इरफ़ान खान में महसूस कीजिये।                  

आधी सदी के बाद

क्या आपको भी ऐसा लगता है कि भारतीय फिल्म जगत अर्थात बॉलीवुड पूरे पचास साल बाद भी ज़्यादा बदला नहीं है। आइये देखें कि वर्ष १९६५ की समाप्ति पर कौन से सितारे फ़िल्माकाश में जगमगा रहे थे, और आज २०१५ के बीतते-बीतते रौशनी का ये सनातन कॉन्ट्रेक्ट किस के पास है!
उस समय वैजयंतीमाला की जो छवि थी, वे आज की विद्या बालन से मेल खाती है।
उस समय की सायरा बानो को आप आज की आलिया भट्ट में देख सकते हैं।
उस समय की मीना कुमारी आपको आज करीना कपूर में मिलेंगी।
उस समय की आशा पारेख को तलाश रहे हैं तो श्रद्धा कपूर को देखिये।
उस समय की शर्मिला टैगोर आज प्रियंका चोपड़ा हैं।
उस समय की वहीदा रहमान आज की दीपिका पादुकोण में दिखाई देंगी।
उस समय की साधना आज कैटरीना कैफ हैं।
उस समय की नूतन आज की काजोल हैं।
उस समय की माला सिन्हा आज कंगना रनोट के रूप में हैं।
उस समय की नंदा आज रानी मुखर्जी हैं।
उस समय की नर्गिस आपको आज की ऐश्वर्या राय में दिखेंगी।
उस समय की तनुजा आप आज की अनुष्का शर्मा में तलाश कीजिये।
उस समय की राजश्री आज सोनाक्षी सिन्हा के रूप में हैं।
उस समय की पद्मिनी की भूमिका आज परिणिति चोपड़ा के पास है।
[नायक तब और अब- कल देखिये]              

व्याकरण कैसे बनता है?

एक सरोवर से कुछ दूरी पर एक नदी बहती थी।
एक दिन वहां बहती हवा को न जाने क्या सूझा,उन दोनों के बीच संपर्क-सेतु बन कर एक दूसरे के ख्याल आपस में वैसे ही पहुँचाने लगी, जैसे कभी गोपियों की बातें कृष्ण तक पहुँचाया करती थी।
नदी और सरोवर के बीच तार जुड़ गया और वे आपस में बातें करने लगे।
नदी ने कहा-"तेरे मज़े हैं, यहीं बना रहता है, अपने घर में, मुझे देख, मेरा कोई घर नहीं। पहाड़ से गिरती हूँ और सागर में मिल जाती हूँ।"
सरोवर बोला-"तेरा जल निर्मल है, बहता रहता है। मुझमें लोग कचरा डालते हैं तो सड़ता रहता है, तू उसे बहा कर साफ़ कर देती है।"
नदी बोली-"तेरे किनारे पर तेरे अपने रहते हैं, यहीं जन्मे, यहीं बस गए। तू कितना भाग्यशाली है?"
सरोवर ने उत्तर दिया-"भाग्यशाली तो तू है, तुझ पर बांध बनते हैं, इनके पानी से खेत तो हरे-भरे होते ही हैं, घर भी बिजली के उजास से भर जाते हैं।"
उनकी बातें किनारे पर खड़े दो बच्चे भी सुन रहे थे। एक बोला-"अच्छा, अब समझ में आया कि ग्रामर कैसे बनती है?"
दूसरे ने आश्चर्य से कहा-"क्या मतलब?"
पहला बोला-"मतलब सरोवर को पुल्लिंग और नदी को स्त्रीलिंग क्यों मानते हैं!"          

Thursday, December 31, 2015

इंसान नहीं, वक़्त बदलता है !

लोग कहते हैं कि लोग बदल जाते हैं, दरअसल लोग नहीं, उनका वक़्त बदल जाता है।
जब आपका वक़्त अच्छा होता है तो सिनेमा के पोस्टर पर भी आपका चेहरा बड़ा हो जाता है। यदि वक़्त ठीक न हो तो आपके बोले संवाद भी सम्पादित हो जाते हैं।
आज से ठीक ५० साल पहले एक फिल्म आई थी "वक़्त"
मैंने उसे तब भी कई बार देखा और अब भी, टीवी पर।
वक़्त के जानकारों ने उसे वक़्त के मुताबिक बदल दिया है।  उसमें से "वक़्त की हर शै गुलाम, वक़्त का हर शै पे राज " जैसा दर्शन-मंडित गीत अब हटा दिया गया है।
उस फिल्म के मुख्य नायक-नायिका अब दुनिया में नहीं हैं, लिहाज़ा फ़ोन पर गाया गया उनका एक लम्बा और बेहद खूबसूरत गीत "मैंने देखा है कि गाते हुए झरनों के करीब,अपनी बेताबी-ए -जज़्बात कही है तुमने"अब काट दिया गया है।
"चेहरे पे ख़ुशी छा जाती है, आखों में सुरूर आ जाता है" गीत में से नायिका के वे 'क्लोज़-अप' हटा दिए गए हैं, जिनके कभी देशभर में कैलेंडर छपे थे, और कई फिल्मों में उन्हें दोहराया गया था।
दूसरी ओर फिल्म की सहनायिका-सहनायक के कुछ दृश्यों में स्टिल दृश्य डाल कर उनका 'वक़्त' कुछ और लम्बा किया गया है। उस फिल्म की वे सहनायिका अब बड़ी हस्ती हैं, सहनायक भी दादासाहेब फाल्के अवार्ड विजेता।
वक़्त की अहमियत की इससे बड़ी मिसाल क्या होगी कि अपने समय की सबसे लोकप्रिय उस नायिका-अभिनेत्री की चिता अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि टीवी के किसी चैनल ने उसकी कोई फिल्म तो क्या, गीत तक अपने किसी कार्यक्रम में शामिल नहीं किया।
छोड़िये, साधना का जाना अब तो वैसे भी गए साल की बात हो गयी।
"हम चले जाते हैं मगर दूर तलक कोई नहीं,
सिर्फ पत्तों के खड़कने की सदा आती है"                    

सत्य, शिव और सुन्दर !

कहते हैं कि किसी के अंत समय में उसके बारे में केवल अच्छा ही बोला जाना चाहिए। लेकिन कहा यह भी जाता है कि किसी के जाते वक़्त उसके कानों में केवल सत्य का रस ही घोला जाना चाहिए। कई ऐसी बातें जो ज़िंदगी भर राज रहती हैं, किसी के अंतिम समय में ज़ाहिर कर देने का भी अपना ही सुख है।  ये पुण्य भी कहा जाता है। तो अब कुछ ऐसा कहना ज़रूरी है जो सत्य भी हो, शिव भी और सुन्दर भी।
तो सबसे अच्छी बात ये, कि चंद पलों में हमारे हाथ से छूट जाने वाले इस साल के बदले में जो साल हमें मिलने वाला है, वह इससे भी बड़ा है।  इसमें पूरे चौबीस घंटे ज़्यादा हैं।
दूसरी बात ये कि इसी साल के आगमन के साथ हमारी मौजूदा सदी सोलहवें साल में कदम रख रही है। किसी महिला के लिए सोलहवें साल की अहमियत क्या होती है, ये बताने की ज़रूरत नहीं है।  बहरहाल ये ज़रूर बताना पड़ेगा कि इसकी गोद में पुरुष रूपी लम्हे,पल, दिन, महीने, वर्ष कितने भी हों, सदी या शताब्दी महिला है।
शुक्र है कि नया साल शुक्रवार से ही आरम्भ हो रहा है।
और अंत में सबसे अच्छी बात ये, कि ये आनेवाला साल बिलकुल नया है, ये सच में पहले कभी नहीं आया।
एक ऐसे साल के लिए आपको बधाई और शुभकामनायें !
       

Wednesday, December 30, 2015

राज़ जो दफ़न कर देगा ये जाता हुआ वर्ष!

सब जानते हैं कि महान संगीतकार ओ पी नय्यर और महान गायिका लता मंगेशकर में एक बार अनबन हो गयी थी। इसी अनबन ने नय्यर साहब को विवश किया कि वे अपने अधिकांश गाने आशा भोंसले से गवाएं।  संयोग से बनी इस जोड़ी के एक से एक नायाब नग़मे भुलाये नहीं जा सकते, क्योंकि आशाजी के सुरों की महानता भी किसी से छिपी नहीं है।
उस समय के तमाम कैबरे आशाजी के गाये गीतों पर ही होते थे।  कहने वाले कहते थे कि आशा भोंसले की आवाज़ का जादू केवल एक ही गायिका जगा सकती थी, स्वयं आशा भोंसले।
उस समय का बेहद लोकप्रिय गीत "आओ हुज़ूर तुमको सितारों में ले चलूँ " जब अभिनेत्री बबिता पर फिल्माया गया,तब किसी ने लताजी के सामने कह दिया कि ये गीत केवल आशा भोंसले ही गा सकती थीं। मन ही मन लता जी इस बात को चुनौती की तरह ले बैठीं।
उन्होंने एक फिल्म में हेलन के लिए लिखे गए कैबरे गीत को भी खुद गाने की इच्छा जाहिर कर दी।  जबकि इस से पहले अनेक फिल्मों में आशा भोंसले ने कैबरे-नर्तकी के लिए, और उसी फिल्म में लता मंगेशकर ने नायिका के लिए लिखे गीत गए थे।
हेलन पर फ़िल्माया गया, लता का गाया यह नृत्य गीत "आ जाने जां ..."  इतना शानदार था कि निर्माता ने फिल्म की नायिका पर फिल्माने के लिए भी मदिरा के नशे में झूम कर गाया गया एक ऐसा ही गीत लिखवाया। गीत के बोल थे-"कैसे रहूँ चुप कि मैंने पी ही क्या है?"
फिल्म थी इन्तक़ाम और नायिका थीं साधना।
यह गीत इतना ज़बरदस्त हिट हुआ कि इसे "बिनाका गीत माला"ने, जो उस समय फिल्म संगीत का सबसे प्रामाणिक आइना मानी जाती थी,साल का सर्वश्रेष्ठ गीत चुना।
कहते हैं कि इस गीत से जिस तरह लता जी ने बहन आशा भोंसले का एकाधिकार तोड़ा,उसी तरह साधना ने बहन बबिता पर फिल्माए गीत का जलवा भी धुंधला किया।
एक संयोग इसे भी कह लीजिये कि ओ पी साहब की तरह साधना जी भी नय्यर थीं।
इस साल ने अपने साथ ले जाने के लिए जो लोग चुने उनमें अभिनेत्री साधना भी हैं।                       

मैं जानता हूं कि...

 उड़ान और सामाजिकता का संबंध बेहद दिलचस्प है। आप जितना ऊपर उड़ते जाते हैं समाज नीचे उतना ही आपसे दूर होता जाता है। ये बात शायद उस परिंदे के ...

Lokpriy ...