आपने इस बात पर ध्यान दिया होगा कि अमेरिकी शासन की एक बहुत प्रभावशाली खासियत है। वह किसी भी देश के सत्ता गलियारों से पहले वहां के जन मानस के मन- गलियारों में जगह बनाने के रास्तों पर चलता है। यह बात अलग है कि अपनी राष्ट्रीयता की भावना के चलते लोग उसे मन से स्वीकार करने में संकोच करें। इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि लोग भीतर से अमेरिकी प्रभुसत्ता के कायल होते हैं, किन्तु बहुत सारे बाहरी कारक उन्हें इस भावना को अभिव्यक्त करने से रोकते हैं। यह एक सर्वमान्य सत्य है कि कई बार किसी का श्रेष्ठता-भाव [सुपीरियरिटी काम्प्लेक्स ]केवल हमें इसलिए तंग करता है कि हम अपने हीनता-भाव [इनफीरियारिटी काम्प्लेक्स ]से निजात पाने में सक्षम नहीं हो पाते। किसी भी समस्या पर पैनी नज़र रखना, उस पर पहल करके उसके हल हेतु सामने आना, सहयोग करते समय नेतृत्व की भावना से प्रयासों की अगुवाई करना किसी भी तरह साम्राज्यवाद का पोषण नहीं कहा जा सकता। यह तो कहीं भी, कभी भी व्यष्टि अथवा समष्टि रूप में ज़रूरी है ही।किसी न किसी को तो करना ही होगा। करना चाहिए। केवल एक बड़ा देश इसे कर रहा है, इस आधार पर उस पर अंगुली नहीं उठाई जा सकती। यह बात समझने के लिए देशों की ही नहीं , अपने घर की कूट- नीति पर ही नज़र डालिए। क्या वहां भी ऐसा ही नहीं होता? बड़े बनने की अभि -प्रेरणा और नेतृत्व करने का प्रशिक्षण इन्ही परिस्थितियों से ही तो पैदा होते हैं। मुझे यह कहने में ज़रा भी संकोच नहीं है कि मनमोहन सिंह जी अमेरिका जाने पर अमेरिकी अवाम से घुलने - मिलने में ऐसी दिलचस्पी नहीं लेते जैसी ओबामा या क्लिंटन भारतियों से मिलने में लेते हैं। हमारे नेता वहां जाकर भी केवल अपने देश के प्रवासियों की बात करते हैं। ओबामा ने यहाँ आकर यह नहीं कहा कि वे अमेरिकियों से मिलेंगे।
प्रकाशित पुस्तकें
उपन्यास: देहाश्रम का मनजोगी, बेस्वाद मांस का टुकड़ा, वंश, रेत होते रिश्ते, आखेट महल, जल तू जलाल तू
कहानी संग्रह: अन्त्यास्त, मेरी सौ लघुकथाएं, सत्ताघर की कंदराएं, थोड़ी देर और ठहर
नाटक: मेरी ज़िन्दगी लौटा दे, अजबनार्सिस डॉट कॉम
कविता संग्रह: रक्कासा सी नाचे दिल्ली, शेयर खाता खोल सजनिया , उगती प्यास दिवंगत पानी
बाल साहित्य: उगते नहीं उजाले
संस्मरण: रस्ते में हो गयी शाम,
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
मैं जानता हूं कि...
उड़ान और सामाजिकता का संबंध बेहद दिलचस्प है। आप जितना ऊपर उड़ते जाते हैं समाज नीचे उतना ही आपसे दूर होता जाता है। ये बात शायद उस परिंदे के ...
Lokpriy ...
-
1. Abdul Bismillah 2. Abhimanyu Anat 3. Ajit Kumar 4. Alok Puranik 5. Amrit lal Vegad 6. Anjana Sandheer 7. Anurag Sharma"Smart ...
-
जिस तरह कुछ समय बाद अपने रहने की जगह की साफ़ सफाई की जाती है, वैसे ही अब यह भी ज़रूरी हो गया है कि हम अपने समय के शब्दकोषों की सफाई करें. ब...
-
जयपुर के ज्योति विद्यापीठ महिला विश्व विद्यालय की प्रथम वाइस-चांसलर,देश की प्रतिष्ठित वैज्ञानिक-शिक्षाविद प्रोफ़ेसर रेखा गोविल को "शिक्...
-
निसंदेह यदि कुत्ता सुस्त होगा तो लोमड़ी क्या,बिल्ली भी उस पर झपट्टा मार देगी। आलसी कुत्ते से चिड़िया भी नहीं डरती, लोमड़ी की तो बात ही क्या...
-
जब कोई किसी भी बात में सफल होता है तो उसकी कहानी उसकी "सक्सेज़ स्टोरी" के रूप में प्रचलित हो जाती है। लेकिन यदि कोई अपने मकसद...
-
धरा खिलखिला कर हंस पड़ी। लड़के ने बेहद संकोच से चोली धरा को पकड़ाई। धरा को ये देखना सुहा रहा था कि ज़मीन केवल उसकी ही डाँवाडोल नहीं हो रही है...
-
मैं हमेशा से इस बात का कायल रहा हूँ कि लिखने वालों को अपने दिल की बात लिखनी चाहिए, इस बात पर नहीं जाना चाहिए कि इसे कौन पढ़ेगा,पढ़ कर क्या ...
-
"राही रैंकिंग -2015" हिंदी के 100 वर्तमान बड़े रचनाकार रैंक / नाम 1. मैत्रेयी पुष्पा 2. नरेंद्र कोहली 3. कृष्णा सोबती 4....
-
इस कशमकश से लगभग हर युवा कभी न कभी गुज़रता है कि वह अपने कैरियर के लिए निजी क्षेत्र को चुने, या सार्वजनिक। मतलब नौकरी प्राइवेट हो या सरकारी।...
No comments:
Post a Comment