Showing posts with label लघु कथा. Show all posts
Showing posts with label लघु कथा. Show all posts

Monday, June 18, 2012

प्रियावरण [लघुकथा ]

     वे दिल की अतल गहराइयों से एक दूसरे को चाहते थे। वे रोज़ मिलते।
     मिलने की जगह भी तय थी। गाँव के समीप बहती नदी के तट पर बने मंदिर के बुर्ज़ पर। अँधेरी, तंग, काई लगी पुरानी  सीढ़ियों से होकर, वहां उनके सिवा कभी कोई और न आता।
     एक दिन चन्द्रमा के हलके उजाले में युवती ने युवक से कहा- तुम कुछ दिन के लिए यहाँ से कहीं चले जाओ।
     युवक तो प्रेमिका की हर बात पर जान देने के लिए तत्पर रहता ही था, फिर भी जिज्ञासा-वश पूछ बैठा-"क्यों?"
     युवती ने कहा, मैं विरह का सुख देखना चाहती हूँ।
     युवक को ठिठोली सूझी, बोला- विरह में सुख नहीं, वेदना होती है।
     युवती ने कहा- जब तक खुद न देख लूं, सुख है या वेदना, केवल सुनी-सुनाई बातों के आधार पर क्या कह सकती हूँ।
     युवक ने युवती का चेहरा अपनी हथेली से आसमान की ओर  उठाया और कहा- देख लो धरती के लिए तरसते चन्द्रमा को !
     युवती उपेक्षा से बोली- आँखों देखी और दिल से महसूस की गई बात में बड़ा अंतर होता है !
     युवक ने युवती के हठ  को टालने का एक प्रयास और किया, बोला-कहीं किसी ऐसे रास्ते पर मत निकल जाना जहाँ से लौट न सको।
     -बहाने मत बनाओ ! युवती के ऐसा कहते ही युवक बुर्ज़ की मुंडेर पर चढ़ा, और नीचे गहरे पानी में छलांग लगा दी।
     युवती स्तब्ध रह गई।
     कई दिन बीत गए। युवती वहां रोज़ उसी तरह आती रही। युवक की याद में नदी के पानी के छींटे आँखों पर मारती, और फिर बुर्ज़ पर चली आती।
     कई दिनों तक जंगलों और पहाड़ी बस्तियों की ख़ाक छानने के बाद, एक दिन युवक लौट आया।
     जब दोनों मिले, तो दोनों की आँखों में आंसू थे, आँखें  इस तरह लाल थीं, जैसे दोनों कई दिनों से सोये न हों।
     लड़के ने अपने हाथ से युवती का चेहरा उठाया, और पूछा, अब तो देखली तुमने विरह-वेदना,मुझे भी बताओ  कैसी होती है !
     युवती गुस्से से तमतमा गई, बोली-" बेवफा,बेशर्म,पत्थरदिल,धोखेबाज़, तुझे नहीं हुई विरह-वेदना ?"

Sunday, June 17, 2012

विदेशी ज्ञान [ लघु-कथा]

   प्रबंधन के प्रोफ़ेसर 'क्वालिटी-सर्किल' के बारे में पढ़ा रहे थे। बोले- "इसे गुणवत्ता समूह कहते हैं। इसमें किसी भी कार्य को पूरा करने के लिए कार्यकर्ताओं व साधनों का ऐसा समूह बनाया जाता है, जिसमें सभी गुणों व संभावनाओं का समावेश होता है, ताकि इनके प्रयोग से कार्य में निश्चित सफलता प्राप्त हो। यह जापानी अवधारणा है, इसे अमेरिकी कम्पनियां भी अपने काम में उपयोग में लाती  हैं, फ़्रांस ने हर क्षेत्र में बड़ी सफलता इसी से पाई, जर्मनी और इटली ने इसे काफी पहले अपना लिया, रूस ने ..."
   एक छात्र बोला- सर, इसका कोई उदाहरण देकर बताइये, ताकि हमें अच्छी तरह समझ में आ जाये।
   प्रोफ़ेसर बोले- जैसे ...जैसे ...वन में सीता के अपहरण के बाद राम के लिए उन्हें ढूंढना एक बड़ी चुनौती थी। उन्होंने इसके लिए बाली, सुग्रीव, हनुमान, जामवंत, अंगद आदि सभी विशेषताओं वाले सहयोगियों को चुना, हर दिशा में समर्थ लोगों को भेजा गया, ताकि सीता कहीं भी, किसी भी दिशा में हों, उनका पता अवश्य  लगे और असफलता का प्रतिशत शून्य रहे।
   छात्र इस 'विदेशी-ज्ञान' पर चकित हो रहे थे, और झटपट पढ़ाई  पूरी करके इन देशों में जाने का सपना देख रहे थे।  

मैं जानता हूं कि...

 उड़ान और सामाजिकता का संबंध बेहद दिलचस्प है। आप जितना ऊपर उड़ते जाते हैं समाज नीचे उतना ही आपसे दूर होता जाता है। ये बात शायद उस परिंदे के ...

Lokpriy ...