प्रकाशित पुस्तकें
उपन्यास: देहाश्रम का मनजोगी, बेस्वाद मांस का टुकड़ा, वंश, रेत होते रिश्ते, आखेट महल, जल तू जलाल तू
कहानी संग्रह: अन्त्यास्त, मेरी सौ लघुकथाएं, सत्ताघर की कंदराएं, थोड़ी देर और ठहर
नाटक: मेरी ज़िन्दगी लौटा दे, अजबनार्सिस डॉट कॉम
कविता संग्रह: रक्कासा सी नाचे दिल्ली, शेयर खाता खोल सजनिया , उगती प्यास दिवंगत पानी
बाल साहित्य: उगते नहीं उजाले
संस्मरण: रस्ते में हो गयी शाम,
Sunday, April 3, 2011
खोज सको तो खोजो
जो मेधावी बच्चे अभी पढ़ रहे हैं मैं उनसे एक आग्रह करना चाहता हूँ। हाँ, जो अच्छे जीवन-स्तर के लिए ज्यादा पैसा कमा कर बड़े पद पर नौकरी का लक्ष्य रखते हैं, उनसे मुझे कुछ नहीं कहना। परन्तु वैज्ञानिक सोच रखने वाले ऐसे बच्चे हैं , जो दुनिया के लिए महत्वपूर्ण आविष्कार करके अपना जीवन शोध, खोज और अध्ययन में बिताना चाहते हों वह मेरी बात पर गौर करें। हमें भविष्य के लिए एक ऐसे लिटमस टेस्ट की खोज चाहिए, जिसका प्रस्ताविक प्रारूप इन्सान के पैदा होते ही एक टीके के रूप में उसके शरीर में रोपा जा सके। फिर जिस तरह टीकाकरण से किसी बीमारी के कीटाणु शरीर में नहीं पनपते हैं, वैसे ही बेईमानी और भ्रष्टाचरण का विषाणु भी इन्सान के शरीर में नहीं पनप पाए। यदि परिस्थिति वश या वंशानुगत कारणों से यह पनप भी जाये तो जिस तरह रासायनिक क्रिया से लिटमस का रंग बदल जाता है, उसी तरह उस इन्सान के मुंह का रंग भी किसी खास रंग में बदल जाये। यह काला या गोरा न होकर आविष्कार-करता की पसंदानुसार लाल, नीला, पीला कैसा भी हो सकता है। हरा या गुलाबी भी। फिर वह शख्स दिन में लोगों के बीच निकल ना पाए और रात के अँधेरे में दबे पांव बिल्लिओं की भांति निकले भी तो उसके नए रंग से सर्च लाईट की तरह तेज़ रश्मियाँ निकलें या उसके शरीर से तेज़ घंटियाँ बजें। यदि कोई विलक्षण बालक ऐसा आविष्कार कर पाता है तो शायद उसका नाम न्यूटन, डार्विन या आर्किमिडिज़ के चमकते नामों से भी ऊपर लिखने की बात भविष्य सोचे, यह एक ऐसा आविष्कार होगा जो बाकी सभी खोजों पर पानी फिरने से बचा सके।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
शोध
आपको क्या लगता है? शोध शुरू करके उसे लगातार झटपट पूरी कर देने पर नतीजे ज़्यादा प्रामाणिक आते हैं या फिर उसे रुक- रुक कर बरसों तक चलाने पर ही...
Lokpriy ...
-
1. Abdul Bismillah 2. Abhimanyu Anat 3. Ajit Kumar 4. Alok Puranik 5. Amrit lal Vegad 6. Anjana Sandheer 7. Anurag Sharma"Smart ...
-
जिस तरह कुछ समय बाद अपने रहने की जगह की साफ़ सफाई की जाती है, वैसे ही अब यह भी ज़रूरी हो गया है कि हम अपने समय के शब्दकोषों की सफाई करें. ब...
-
जयपुर के ज्योति विद्यापीठ महिला विश्व विद्यालय की प्रथम वाइस-चांसलर,देश की प्रतिष्ठित वैज्ञानिक-शिक्षाविद प्रोफ़ेसर रेखा गोविल को "शिक्...
-
निसंदेह यदि कुत्ता सुस्त होगा तो लोमड़ी क्या,बिल्ली भी उस पर झपट्टा मार देगी। आलसी कुत्ते से चिड़िया भी नहीं डरती, लोमड़ी की तो बात ही क्या...
-
जब कोई किसी भी बात में सफल होता है तो उसकी कहानी उसकी "सक्सेज़ स्टोरी" के रूप में प्रचलित हो जाती है। लेकिन यदि कोई अपने मकसद...
-
धरा खिलखिला कर हंस पड़ी। लड़के ने बेहद संकोच से चोली धरा को पकड़ाई। धरा को ये देखना सुहा रहा था कि ज़मीन केवल उसकी ही डाँवाडोल नहीं हो रही है...
-
"राही रैंकिंग -2015" हिंदी के 100 वर्तमान बड़े रचनाकार रैंक / नाम 1. मैत्रेयी पुष्पा 2. नरेंद्र कोहली 3. कृष्णा सोबती 4....
-
मैं हमेशा से इस बात का कायल रहा हूँ कि लिखने वालों को अपने दिल की बात लिखनी चाहिए, इस बात पर नहीं जाना चाहिए कि इसे कौन पढ़ेगा,पढ़ कर क्या ...
-
इस कशमकश से लगभग हर युवा कभी न कभी गुज़रता है कि वह अपने कैरियर के लिए निजी क्षेत्र को चुने, या सार्वजनिक। मतलब नौकरी प्राइवेट हो या सरकारी।...
No comments:
Post a Comment