अमेरिका में रफ़्तार का मतलब मौज-मस्ती या जुनून नहीं होता। वहां रफ़्तार का मतलब है- तत्परता। यदि आपको कोई जल्दी का काम है, या फिर आपके पास समय सीमित है, तभी आप सड़क पर कुछ तेज़ी से गाड़ी चलाते दिखाई देंगे।यह तेज़ी भी नियमों की अनदेखी करती नहीं दिखाई देगी। ऐसा कभी नहीं होगा कि आप के हाथ किसी की गाड़ी लग गयी है, या आप लाइसेंस धारी चालक नहीं हैं और इसी हड़बड़ी में आप सड़क पर अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डाल कर वाहन को अस्त-व्यस्त तरीके से भगाए जा रहे हैं। या आप अबोध किशोर हैं और आपको अभी तक कभी यह अनुभव ही नहीं हुआ है कि ज़रा सी लापरवाही से यन्त्र आपके नियंत्रण से बाहर होकर खतरनाक भी हो सकते हैं। ऐसे द्रश्य देखने का अभ्यस्त आपको भारत में होना ही पड़ता है। यहाँ बड़े शहरों में तो कभी-कभी सड़क पर चलते हुए आपको ऐसा लगता है कि जैसे आप खतरनाक , जानलेवा जंगल से गुज़र रहे हैं जहाँ कभी भी , कोई भी वाहन आपको चपेट में लेकर ज़ख़्मी या समाप्त कर सकता है। इस स्थिति का दर्दनाक पहलू यह है कि आप अपनी कोई भी गलती ना होते हुए भी दण्डित हो सकते हैं।इन बातों की रोकथाम करने की कोशिश भी कभी भी आपको अपमानित या दण्डित कर सकती है, क्योंकि ऐसी कोई माकूल व्यवस्था नहीं है जो सही को सही और गलत को गलत निर्धारित कर सके। निचले से लेकर उपरी प्रशासकों तक का भ्रष्टाचार ही सब तय करता है।लेकिन ऐसी बातों पर किसी का ध्यान नहीं जाता कि अब न्याय-प्रिय और शांति पसंद लोग भारत में रहना चाहते हुए भी यहाँ नहीं रह पाते। मज़बूरी में उनका पलायन उनके देश-प्रेम में कमी के रूप में नहीं आँका जा सकता ।
प्रकाशित पुस्तकें
उपन्यास: देहाश्रम का मनजोगी, बेस्वाद मांस का टुकड़ा, वंश, रेत होते रिश्ते, आखेट महल, जल तू जलाल तू
कहानी संग्रह: अन्त्यास्त, मेरी सौ लघुकथाएं, सत्ताघर की कंदराएं, थोड़ी देर और ठहर
नाटक: मेरी ज़िन्दगी लौटा दे, अजबनार्सिस डॉट कॉम
कविता संग्रह: रक्कासा सी नाचे दिल्ली, शेयर खाता खोल सजनिया , उगती प्यास दिवंगत पानी
बाल साहित्य: उगते नहीं उजाले
संस्मरण: रस्ते में हो गयी शाम,
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
शोध
आपको क्या लगता है? शोध शुरू करके उसे लगातार झटपट पूरी कर देने पर नतीजे ज़्यादा प्रामाणिक आते हैं या फिर उसे रुक- रुक कर बरसों तक चलाने पर ही...
Lokpriy ...
-
1. Abdul Bismillah 2. Abhimanyu Anat 3. Ajit Kumar 4. Alok Puranik 5. Amrit lal Vegad 6. Anjana Sandheer 7. Anurag Sharma"Smart ...
-
जिस तरह कुछ समय बाद अपने रहने की जगह की साफ़ सफाई की जाती है, वैसे ही अब यह भी ज़रूरी हो गया है कि हम अपने समय के शब्दकोषों की सफाई करें. ब...
-
जयपुर के ज्योति विद्यापीठ महिला विश्व विद्यालय की प्रथम वाइस-चांसलर,देश की प्रतिष्ठित वैज्ञानिक-शिक्षाविद प्रोफ़ेसर रेखा गोविल को "शिक्...
-
निसंदेह यदि कुत्ता सुस्त होगा तो लोमड़ी क्या,बिल्ली भी उस पर झपट्टा मार देगी। आलसी कुत्ते से चिड़िया भी नहीं डरती, लोमड़ी की तो बात ही क्या...
-
जब कोई किसी भी बात में सफल होता है तो उसकी कहानी उसकी "सक्सेज़ स्टोरी" के रूप में प्रचलित हो जाती है। लेकिन यदि कोई अपने मकसद...
-
धरा खिलखिला कर हंस पड़ी। लड़के ने बेहद संकोच से चोली धरा को पकड़ाई। धरा को ये देखना सुहा रहा था कि ज़मीन केवल उसकी ही डाँवाडोल नहीं हो रही है...
-
"राही रैंकिंग -2015" हिंदी के 100 वर्तमान बड़े रचनाकार रैंक / नाम 1. मैत्रेयी पुष्पा 2. नरेंद्र कोहली 3. कृष्णा सोबती 4....
-
मैं हमेशा से इस बात का कायल रहा हूँ कि लिखने वालों को अपने दिल की बात लिखनी चाहिए, इस बात पर नहीं जाना चाहिए कि इसे कौन पढ़ेगा,पढ़ कर क्या ...
-
इस कशमकश से लगभग हर युवा कभी न कभी गुज़रता है कि वह अपने कैरियर के लिए निजी क्षेत्र को चुने, या सार्वजनिक। मतलब नौकरी प्राइवेट हो या सरकारी।...
No comments:
Post a Comment