लोग कहते हैं कि रईसी दिल ही से होती है, और काहे से होगी? जी नहीं, कुछ मुल्कों में रईसी ईर्ष्या से होती है. कुछ में बेईमानी से होती है. कुछ में लालच से होती है. पर अमेरिका में सचमुच दिल से ही होती है. मेरे एक मित्र जवाहरात के बड़े व्यापारी हैं. बाहर हीरे-जवाहरात एक्सपोर्ट करते हैं. वे अक्सर मुझसे कहते हैं कि हमारा जितना माल सब देशों में मिल कर नहीं जाता उससे ज्यादा अकेले अमेरिका में जाता है. और महत्त्व पूर्ण यह नहीं है कि वहां ज्यादा माल जाता है, बल्कि महत्वपूर्ण यह है कि वहां इस्तेमाल होने के लिए जाता है. वे लोग रोजाना के तैयार होने में हलके जेवर पहनते हैं.पुराने हो जाने पर उन्हें छोड़ भी देते हैं, और बदल भी लेते हैं. वर्ना अब अमेरिका को कोसने वाले देशों में तो हीरे-जवाहरात तिजोरियों में रख कर , भाव चढ़ा-उतार कर मुनाफाखोरी करने के लिए खरीदे जाते हैं. वास्तव में कुछ लालचियों ने लोगों का जीना हराम कर छोड़ा है, ज्यादा पैसा बनाने के चक्कर में.जिस सस्ती सी चांदी की पतली-पतली पाजेब कभी मध्यम-वर्गीय किशोरियों के पांव की शोभा होती थी , मुनाफाखोरों ने उसे भी गद्दी के नीचे दबा कर आसमान की पतंग बना दिया है. क्या कभी ऐसे मुनाफाखोरों और जमाखोरों की गति भी डायनासोरों जैसी होगी, जिन्हें जड़ से मिटा कर कुदरत इतिहास में दफ़न करदे. कभी तो कोई ऐसा चमत्कार हो, कि ऐसे लोग अपने सब रत्नों समेत मिटटी में मिल जाएँ.
प्रकाशित पुस्तकें
उपन्यास: देहाश्रम का मनजोगी, बेस्वाद मांस का टुकड़ा, वंश, रेत होते रिश्ते, आखेट महल, जल तू जलाल तू
कहानी संग्रह: अन्त्यास्त, मेरी सौ लघुकथाएं, सत्ताघर की कंदराएं, थोड़ी देर और ठहर
नाटक: मेरी ज़िन्दगी लौटा दे, अजबनार्सिस डॉट कॉम
कविता संग्रह: रक्कासा सी नाचे दिल्ली, शेयर खाता खोल सजनिया , उगती प्यास दिवंगत पानी
बाल साहित्य: उगते नहीं उजाले
संस्मरण: रस्ते में हो गयी शाम,
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
मैं जानता हूं कि...
उड़ान और सामाजिकता का संबंध बेहद दिलचस्प है। आप जितना ऊपर उड़ते जाते हैं समाज नीचे उतना ही आपसे दूर होता जाता है। ये बात शायद उस परिंदे के ...
Lokpriy ...
-
1. Abdul Bismillah 2. Abhimanyu Anat 3. Ajit Kumar 4. Alok Puranik 5. Amrit lal Vegad 6. Anjana Sandheer 7. Anurag Sharma"Smart ...
-
जिस तरह कुछ समय बाद अपने रहने की जगह की साफ़ सफाई की जाती है, वैसे ही अब यह भी ज़रूरी हो गया है कि हम अपने समय के शब्दकोषों की सफाई करें. ब...
-
जयपुर के ज्योति विद्यापीठ महिला विश्व विद्यालय की प्रथम वाइस-चांसलर,देश की प्रतिष्ठित वैज्ञानिक-शिक्षाविद प्रोफ़ेसर रेखा गोविल को "शिक्...
-
निसंदेह यदि कुत्ता सुस्त होगा तो लोमड़ी क्या,बिल्ली भी उस पर झपट्टा मार देगी। आलसी कुत्ते से चिड़िया भी नहीं डरती, लोमड़ी की तो बात ही क्या...
-
जब कोई किसी भी बात में सफल होता है तो उसकी कहानी उसकी "सक्सेज़ स्टोरी" के रूप में प्रचलित हो जाती है। लेकिन यदि कोई अपने मकसद...
-
धरा खिलखिला कर हंस पड़ी। लड़के ने बेहद संकोच से चोली धरा को पकड़ाई। धरा को ये देखना सुहा रहा था कि ज़मीन केवल उसकी ही डाँवाडोल नहीं हो रही है...
-
मैं हमेशा से इस बात का कायल रहा हूँ कि लिखने वालों को अपने दिल की बात लिखनी चाहिए, इस बात पर नहीं जाना चाहिए कि इसे कौन पढ़ेगा,पढ़ कर क्या ...
-
"राही रैंकिंग -2015" हिंदी के 100 वर्तमान बड़े रचनाकार रैंक / नाम 1. मैत्रेयी पुष्पा 2. नरेंद्र कोहली 3. कृष्णा सोबती 4....
-
इस कशमकश से लगभग हर युवा कभी न कभी गुज़रता है कि वह अपने कैरियर के लिए निजी क्षेत्र को चुने, या सार्वजनिक। मतलब नौकरी प्राइवेट हो या सरकारी।...
रोचक विश्लेषण!
ReplyDeletedhanywad.
ReplyDelete