पूरी दुनिया में तहलका मच गया था। बात ही कुछ ऐसी थी। कमसे - कम मैंने तो अपने सत्तावन साल के जीवन में किसी अख़बार में इतने बड़े अक्षरों में लिखी ' हैडलाइन ' नहीं देखी।भारत जैसे देश में, जहाँ दिन भर उपवास करने के बाद रात को महिलाओं को चन्द्रमा को अर्घ्य देकर भोजन करते देखा जाता है, वहां तो यह बात कल्पनातीत ही थी। मानव चाँद पर जा उतरा था।
अमेरिका के नील आर्म स्ट्रोंग की बात की जा रही है। वे चन्द्रमा की सतह पर कदम रखने वाले विश्व के पहले इन्सान बने थे। उन्होंने अपने दो और साथियों के साथ इतिहास रच दिया था । वे रातोंरात विश्व के हीरो बन गए थे। उनका पूरा जीवन एक अंतरिक्ष वैज्ञानिक की तरह प्रयोगों में ही व्यतीत हुआ।
लेकिन शायद बहुत कम लोग ये बात जानते होंगे कि उनके जीवन में भी साधारण लोगों की भांति छोटे मोटे कष्ट उसी तरह आये, जैसे किसी गुमनाम आम-आदमी के जीवन में आते हैं।एक बार तो उनके घर में भीषण आग लग गयी। सब कुछ जल कर खाक हो गया। ऐसे में उन्होंने कुछ देर के लिए बेघर हो जाने का दर्द भी झेला। उनके पड़ोसियों ने ऐसे में उनकी काफी मदद की।उन्होंने अपना मकान दोबारा बनवाया।और इस दोबारा मकान बनवाने में उन्होंने यह अनुभव भी किया की वैज्ञानिक होने के कारन वे अपने मकान के पुख्ता पन पर समुचित ध्यान नहीं दे पाए। शायद इसी से पहला हादसा हुआ। दूसरी बार मकान बनवाते समय उनकी पत्नी ने इस बात का विशेष ध्यान रखा कि पहले जैसी कमियां न रह जाएँ।
मुझे ऐसा लगता है कि यह भी अमेरिकी जीवन का एक 'प्लस पॉइंट ' है कि व्यक्ति को वीआइपी होने के बाद भी अपने निजी कामों के लिए आम आदमी ही समझा जाये।
प्रकाशित पुस्तकें
उपन्यास: देहाश्रम का मनजोगी, बेस्वाद मांस का टुकड़ा, वंश, रेत होते रिश्ते, आखेट महल, जल तू जलाल तू
कहानी संग्रह: अन्त्यास्त, मेरी सौ लघुकथाएं, सत्ताघर की कंदराएं, थोड़ी देर और ठहर
नाटक: मेरी ज़िन्दगी लौटा दे, अजबनार्सिस डॉट कॉम
कविता संग्रह: रक्कासा सी नाचे दिल्ली, शेयर खाता खोल सजनिया , उगती प्यास दिवंगत पानी
बाल साहित्य: उगते नहीं उजाले
संस्मरण: रस्ते में हो गयी शाम,
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
शोध
आपको क्या लगता है? शोध शुरू करके उसे लगातार झटपट पूरी कर देने पर नतीजे ज़्यादा प्रामाणिक आते हैं या फिर उसे रुक- रुक कर बरसों तक चलाने पर ही...
Lokpriy ...
-
1. Abdul Bismillah 2. Abhimanyu Anat 3. Ajit Kumar 4. Alok Puranik 5. Amrit lal Vegad 6. Anjana Sandheer 7. Anurag Sharma"Smart ...
-
जिस तरह कुछ समय बाद अपने रहने की जगह की साफ़ सफाई की जाती है, वैसे ही अब यह भी ज़रूरी हो गया है कि हम अपने समय के शब्दकोषों की सफाई करें. ब...
-
जयपुर के ज्योति विद्यापीठ महिला विश्व विद्यालय की प्रथम वाइस-चांसलर,देश की प्रतिष्ठित वैज्ञानिक-शिक्षाविद प्रोफ़ेसर रेखा गोविल को "शिक्...
-
निसंदेह यदि कुत्ता सुस्त होगा तो लोमड़ी क्या,बिल्ली भी उस पर झपट्टा मार देगी। आलसी कुत्ते से चिड़िया भी नहीं डरती, लोमड़ी की तो बात ही क्या...
-
जब कोई किसी भी बात में सफल होता है तो उसकी कहानी उसकी "सक्सेज़ स्टोरी" के रूप में प्रचलित हो जाती है। लेकिन यदि कोई अपने मकसद...
-
धरा खिलखिला कर हंस पड़ी। लड़के ने बेहद संकोच से चोली धरा को पकड़ाई। धरा को ये देखना सुहा रहा था कि ज़मीन केवल उसकी ही डाँवाडोल नहीं हो रही है...
-
"राही रैंकिंग -2015" हिंदी के 100 वर्तमान बड़े रचनाकार रैंक / नाम 1. मैत्रेयी पुष्पा 2. नरेंद्र कोहली 3. कृष्णा सोबती 4....
-
मैं हमेशा से इस बात का कायल रहा हूँ कि लिखने वालों को अपने दिल की बात लिखनी चाहिए, इस बात पर नहीं जाना चाहिए कि इसे कौन पढ़ेगा,पढ़ कर क्या ...
-
इस कशमकश से लगभग हर युवा कभी न कभी गुज़रता है कि वह अपने कैरियर के लिए निजी क्षेत्र को चुने, या सार्वजनिक। मतलब नौकरी प्राइवेट हो या सरकारी।...
No comments:
Post a Comment