जब कोई ऊपर चढ़ जाता है तो लोगों का ध्यान इस बात पर नहीं जाता कि वह वहां तक कैसे चढ़ा, बल्कि इस बात पर जाता है कि अब वह वहां से नीचे कैसे आये? यह सच कई वर्षों से निर्विवाद है कि अमेरिका दुनिया का नंबर एक देश है। अब सवाल यह है कि इस नंबर एक की परिभाषा क्या है? क्या वहां सबसे ज्यादा लोग रहते हैं? या उस देश के पास सबसे बड़ा भू-भाग है? या फिर उस देश के पास सबसे ज्यादा धन है? इन सभी परिभाषाओं से ज्यादा एक बात और है जो शायद सबसे अधिक सटीक बैठती है - एक ऐसा देश जिसकी दुनिया में सबसे ज्यादा नक़ल होती है। शहरों की साज-सज्जा हो , माल-असबाब की गुणवत्ता हो , विकास के नए-नए सोपान हों, हर बात में सबकी दिलचस्पी यह जानने की होती है कि अमुक बात अमेरिका में कैसे होती है? हर कोई वह करना चाहता है जो अमेरिका में हो रहा हो। यह बहुत आसान भी है। किसी ने कुछ किया, वह उसमे सफल रहा तो झट आपने उसकी नक़ल कर ली। उसे जो कुछ समस्याएं आयीं उनसे आपका कोई लेना-देना नहीं, क्योंकि आपने अपना दिमाग तो लगाया ही नहीं। लेकिन आपको यह जान कर आश्चर्य होगा कि विकसित देशों की कोरी नक़ल कर के जो विकास के गुल खिल रहे हैं , उनसे कम से कम भारत में तो कुछ लोग खुश नहीं हो रहे। जानते हैं क्यों? क्योंकि उन लोगों को आगे बढ़ने की यह परिभाषा पसंद नहीं आ रही। वे कहते हैं कि नक़ल पंचवटी की नहीं हो रही, बल्कि सोने की लंका की हो रही है।
प्रकाशित पुस्तकें
उपन्यास: देहाश्रम का मनजोगी, बेस्वाद मांस का टुकड़ा, वंश, रेत होते रिश्ते, आखेट महल, जल तू जलाल तू
कहानी संग्रह: अन्त्यास्त, मेरी सौ लघुकथाएं, सत्ताघर की कंदराएं, थोड़ी देर और ठहर
नाटक: मेरी ज़िन्दगी लौटा दे, अजबनार्सिस डॉट कॉम
कविता संग्रह: रक्कासा सी नाचे दिल्ली, शेयर खाता खोल सजनिया , उगती प्यास दिवंगत पानी
बाल साहित्य: उगते नहीं उजाले
संस्मरण: रस्ते में हो गयी शाम,
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
मैं जानता हूं कि...
ये बात ठीक नहीं, पर किया क्या जाए? मैं 73 साल का हो गया पर मुझे परस्पर संबंध मेंटेन करना नहीं आया। इस उलझन ने मेरी कई उपलब्धियों की भ्रूणहत...
Lokpriy ...
-
1. Abdul Bismillah 2. Abhimanyu Anat 3. Ajit Kumar 4. Alok Puranik 5. Amrit lal Vegad 6. Anjana Sandheer 7. Anurag Sharma"Smart ...
-
जिस तरह कुछ समय बाद अपने रहने की जगह की साफ़ सफाई की जाती है, वैसे ही अब यह भी ज़रूरी हो गया है कि हम अपने समय के शब्दकोषों की सफाई करें. ब...
-
जयपुर के ज्योति विद्यापीठ महिला विश्व विद्यालय की प्रथम वाइस-चांसलर,देश की प्रतिष्ठित वैज्ञानिक-शिक्षाविद प्रोफ़ेसर रेखा गोविल को "शिक्...
-
निसंदेह यदि कुत्ता सुस्त होगा तो लोमड़ी क्या,बिल्ली भी उस पर झपट्टा मार देगी। आलसी कुत्ते से चिड़िया भी नहीं डरती, लोमड़ी की तो बात ही क्या...
-
जब कोई किसी भी बात में सफल होता है तो उसकी कहानी उसकी "सक्सेज़ स्टोरी" के रूप में प्रचलित हो जाती है। लेकिन यदि कोई अपने मकसद...
-
धरा खिलखिला कर हंस पड़ी। लड़के ने बेहद संकोच से चोली धरा को पकड़ाई। धरा को ये देखना सुहा रहा था कि ज़मीन केवल उसकी ही डाँवाडोल नहीं हो रही है...
-
"राही रैंकिंग -2015" हिंदी के 100 वर्तमान बड़े रचनाकार रैंक / नाम 1. मैत्रेयी पुष्पा 2. नरेंद्र कोहली 3. कृष्णा सोबती 4....
-
मैं हमेशा से इस बात का कायल रहा हूँ कि लिखने वालों को अपने दिल की बात लिखनी चाहिए, इस बात पर नहीं जाना चाहिए कि इसे कौन पढ़ेगा,पढ़ कर क्या ...
-
इस कशमकश से लगभग हर युवा कभी न कभी गुज़रता है कि वह अपने कैरियर के लिए निजी क्षेत्र को चुने, या सार्वजनिक। मतलब नौकरी प्राइवेट हो या सरकारी।...
No comments:
Post a Comment