Saturday, February 19, 2011

शेयर खाता खोल सजनियाँ-अंतिम भाग

हो सकता है शेयर तुझको,पल-दो-पल में अमीर करदे
ऐसा ना हो पर ये दौलत घायल तेरा ज़मीर कर दे
तुझ से दूर तुझे कर दे ये जैसे भी हो शेयर लेना।
काल कभी तुझसे भी पूछे कैसे तूने करी कमाई
भूखों की थाली में तूने मारा पत्थर सेंध लगाई
पाप तेरा कहलाये कल ये जैसे भी हो शेयर लेना।
दुनिया है बाज़ार निराला,इसमें गिरवी आस पड़ी है
कहीं दबा है चांदी-सोना कहीं किसी की प्यास पड़ी है
धन से मन का खेल छोड़ दे,जैसे भी हो शेयर लेना।
लेना ही है तो दुनिया में दीन-धरम में शेयर लेना
भूखे नंगे लाचारों पर दया-रहम में शेयर लेना
तू नेकी में शेयर लेना,जैसे भी हो शेयर लेना।

No comments:

Post a Comment

मैं जानता हूं कि...

 ये बात ठीक नहीं, पर किया क्या जाए? मैं 73 साल का हो गया पर मुझे परस्पर संबंध मेंटेन करना नहीं आया। इस उलझन ने मेरी कई उपलब्धियों की भ्रूणहत...

Lokpriy ...