Sunday, February 6, 2011

शेयर खाता खोल सजनियाँ 15

बेटा तू भी शेयर लेना अम्मा तुम भी शेयर लेना
भाऊ तुम भी शेयर लेना,ताऊ तुम भी शेयर लेना
धन दौलत का लाकरलेना जैसे भी हो शेयर लेना।
बिन शेयर के जीवन रहता नीरस मोद-विहीन अधूरा
मधु मंगल मय शेयर पाकर ये समझो होता है पूरा
पूरा जोर लगा कर लेना,जैसे भी हो शेयर लेना।
इस दुनिया में बड़ा कठिन है वोट जुटा कर चेयर लेना
लेकिन भैया बड़ा सरल है नोट लगा कर शेयर लेना
चक्कर खूब चला कर लेना, जैसे भी हो शेयर लेना।
जीवन-रथ के इस पहिये पर रोक एक दिन काल लगाता
पर वो काल जयी हो जाता जो शेयर में माल लगाता
तू भी ताल लगा कर लेना, जैसे भी हो शेयर लेना।

No comments:

Post a Comment

मैं जानता हूं कि...

 ये बात ठीक नहीं, पर किया क्या जाए? मैं 73 साल का हो गया पर मुझे परस्पर संबंध मेंटेन करना नहीं आया। इस उलझन ने मेरी कई उपलब्धियों की भ्रूणहत...

Lokpriy ...