Thursday, June 21, 2012

देखें ईश्वर किसका है?

लूट का माल थैले में भरकर
पुलिस से बच कर भागता एक लुटेरा
मंदिर के अहाते में घुस कर
ईश्वर से बोला-
मैं शरणागत हूँ,
मेरी और मेरे धन की
रक्षा करो भगवन !

कुछ देर बाद
मंदिर की उन्हीं सीढ़ियों पर
नंगे पाँव दौड़ता एक सिपाही
अपनी बंदूख को अदब से
परिसर के बाहर टिका कर
दाखिल हुआ भीतर और बोला-
मुझे शक्ति दो प्रभु,
कि  मैं दुष्टों और आतताइयों से
रक्षा कर सकूं
तुम्हारे भक्तों की जान और
उनके माल की !

जारी है जंग इस तरह
हमेशा, हर-एक के बीच
देखें, ईश्वर किसका है?

No comments:

Post a Comment

मैं जानता हूं कि...

 उड़ान और सामाजिकता का संबंध बेहद दिलचस्प है। आप जितना ऊपर उड़ते जाते हैं समाज नीचे उतना ही आपसे दूर होता जाता है। ये बात शायद उस परिंदे के ...

Lokpriy ...